{"_id":"5c2c9245bdec2256d642514e","slug":"nagar-nigam-chandigarh-bjp-candidate-for-mayor-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः नगर निगम चुनाव में कौन बनेगा भाजपा का मेयर प्रत्याशी, दिल्ली में होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः नगर निगम चुनाव में कौन बनेगा भाजपा का मेयर प्रत्याशी, दिल्ली में होगा तय
Wed, 02 Jan 2019 03:58 PM IST
खुशबू गोयल
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Jan 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ बीजेपी, संजय टंडन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा में मेयर के नाम पर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक मंथन चल रहा है। पार्टी के बड़े नेता अपने चहेतों की दावेदारी को पुख्ता करने के प्रयास में लगे हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ऐसे प्रत्याशी को टिकट देगी, जिसका दूरगामी प्रभाव पड़ सके। सूत्रों की मानें तो इस माह दिल्ली में होने जा रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मेयर प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगा दी जाएगी।
चंडीगढ़ प्रशासन ने मेयर चुनाव के लिए 18 जनवरी की तिथि निश्चित कर दी है। चुनाव की तिथि फाइनल होने के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दल भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर प्रत्याशी की तलाश में जुट गए है। नामों पर मंथन चल रहा है। पार्टियों के बड़े नेता अपने चहेतों को टिकट दिलाने केलिए उनकी खूबियों का बढ़-चढ़कर बखान करने में जुटे हैं। इसके लिए चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर भी तय किया जा रहा है।
भाजपा इन पर लगाएगी दांव
चंडीगढ़ में मेयर पद इस बार एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। इसे देखते हुए पार्टी को निर्णय लेना है कि आरक्षित कैटेगरी के चार पार्षदों भरत कुमार, राजेश कालिया, सतीश कैंथ और फरमिला में से वह किस पार्षद को मेयर का प्रत्याशी बनाएगी। उधर, कांग्रेस में एकमात्र आरक्षित वर्ग के पार्षद शीला देवी हैं, जिनका मेयर कैंडीडेट बनना तय है।
विज्ञापन
दावेदारी जताने के लिए चल रही मशक्कत
जानकारों की मानें तो पार्टी की स्थानीय इकाई की ओर से चारों नामों को वरीयता के अनुसार लिफाफों में बंद कर लिया गया है। आलाकमान को पूरे डाटा के साथ इन नामों को भेज भी दिया गया है। अब इन्हीं नामों पर भाजपा आलाकमान को विचार करना है। वहीं, दावेदारों में हलचल तेज हो गई है। दावेदार संगठन व पार्टी दोनों के सामने अपनी-अपनी दावेदारी जताने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
बैठक में हो सकता है फैसला
फिलहाल पार्टी की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों के दावेदारों का आम लोगों के प्रति रुझान भी जाना जा रहा है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मेयर प्रत्याशी बनने के बाद इसका असर आम जनमानस पर कितना देखने को मिलेगा। इसके लिए बीजेपी की आंतरिक कमेटियां सर्वे भी कर रहीं हैं। वहीं, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि आगामी 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। इसमें यहां से लगभग 60 लोग शामिल होंगे। टंडन का कहना है कि इसी बैठक में मेयर के नाम पर फैसला हो सकता है।