फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Kirtan was welcomed everywhere on the occasion of Prakash Divas of Guru Hari Krishna Maharaj

Chandigarh News: गुरु हरि कृष्ण महाराज के प्रकाश दिवस पर नगर कीर्तन का जगह जगह हुआ स्वागत

Fri, 18 Jul 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was welcomed everywhere on the occasion of Prakash Divas of Guru Hari Krishna Maharaj
चंडीगढ़। सेक्टर-46 के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गुरु हरि कृष्ण महाराज के प्रकाश दिवस पर वीरवार को नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। यह नगर कीर्तन सेक्टर-46 से शुरू होकर सेक्टर-47, 48, 49 और सेक्टर-50 व गांव बुड़ैल से होता हुआ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संपूर्ण हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन पांच प्यारों की अगुवाई में और श्री गुरु ग्रंथ साहब की हजूरी में निकला गया। इसमें पालकी साहब को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। नगर कीर्तन के रूट पर पड़ती मार्केटों, धार्मिक संस्थाओं और सोसाइटियों के लोगों ने अगुवाई कर रहे पांच प्यारों का फूलों के हार और सिरोपा डालकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान समूह गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक संगठन चंडीगढ़ के प्रधान तारा सिंह, महासचिव रघवीर सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 34 के प्रधान तेजवंत सिंह गिल, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-45 डी के प्रधान जसविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-46 डी के प्रधान कुलदीप सिंह, महासचिव हिम्मत सिंह, जसविंदर सिंह, बलजीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, दर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्रेवाल, गुरजसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, तेजवीर सिंह, भाई सुरजीत सिंह और श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया, सेक्टर 46 मार्केट वेलफेयर एसोसिऐशन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह और एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed