{"_id":"58ee7fb34f1c1b9d36cf7fc4","slug":"nada-sahib-gurudwara-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर रंग बिरंगी लाइटों से सजा नाडा साहिब गुरुद्वारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर रंग बिरंगी लाइटों से सजा नाडा साहिब गुरुद्वारा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 13 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
लाइटों से सजा नाडा साहिब गुरुद्वारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाडा साहिब गुरुद्वारा में बैसाखी की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। गुरुद्वारे को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वीरवार को सुबह साढ़े नौ बजे से अखंड पाठ शुरू किया जाएगा। यह पाठ पूरा दिन चलेगा। बैसाखी पर जसवंत सिंह किर्तन करेंगे। बैसाखी के मौके पर विशेष रूप से अमृत संचार होगा। मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि बैसाखी पर एक से डेढ़ लाख लोग गुरुद्वारे में माथा टेकने आते हैं।
नाडा साहिब पंचकूला का एक धार्मिक स्थान है। यह गुरुद्वारा शहर से करीब 15 किमी दूर घग्गर नदी के किनारे तथा शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में है। इतिहास के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह ने अपने साथी योद्धाओं के साथ भंगनी की लड़ाई में मुगलों को हराया था और इस जगह पर रुके थे।