फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NAAC's visit nears, PU's preparations intensified

नैक का दौरा नजदीक, पीयू की तैयारियां तेज

Thu, 02 Sep 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
NAAC's visit nears, PU's preparations intensified
चंडीगढ़। अगले साल जुलाई में नैक टीम पंजाब यूनिवर्सिटी का दौरा करेगी। इसकी तैयारियां में पीयू अभी से जुट गई हैं। विभागों से कहा गया है कि हाल ही में मंजूर हुए शोध प्रस्ताव, पेटेंट आदि की जानकारी अपलोड की जाए। साथ ही पीयू ने विभागवार बेहतर प्रदर्शन की रिपोर्ट भी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नैक का दौरा वर्ष 2015 में हुआ था। उस दौरान कई खामियां मिली थीं और पीयू को उन खामियों को दूर करने के लिए कहा गया था। कई मानकों की पूर्ति के लिए नैक ने सात साल का समय दिया था, जो अगले साल पूरा होने जा रहा है। उसी की तैयारी में पीयू जुटी हुई है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों की भर्ती, विभागों के विलय का प्रस्ताव अभी अटका हुआ है। इन प्रस्तावों पर इस साल काम होता भी नहीं दिख रहा है। हालांकि पीयू इन कामों को पाइप लाइन में बता रही है। इनके अलावा पीयू ने कई मानकों की पूर्ति कर ली है। कुछ हाल ही की उपलब्धियों को अपडेट करने के लिए विभागों से कहा है। पेटेंट की जानकारी जल्द से जल्द सार्वजनिक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed