{"_id":"5afb2e3e4f1c1bd2408b597e","slug":"my-life-is-yours-navjot-singh-sidhu-message-to-rahul-gandhi-after-supreme-court-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले के बाद सिद्धू बोले- जीवन पंजाब को समर्पित, जब तक शरीर में लहू, राहुल के साथ रहूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसले के बाद सिद्धू बोले- जीवन पंजाब को समर्पित, जब तक शरीर में लहू, राहुल के साथ रहूंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 May 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 30 साल पुराने रोडरेज के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बरी होने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, यह परमात्मा की परम कृपा है और लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं का असर है।
आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू बोले, इस मौके पर प्रण करता हूं कि मेरा जीवन पंजाब के लिए समर्पित रहेगा। साथ ही जीवनभर कांग्रेस के साथ खड़ा रहूंगा। सिद्धू ने कहा, मेरा जीवन संघर्षों से भरा रहा है।
सात साल की उम्र से संघर्ष कर रहा हूं। कुछ नेताओं ने इस मामले पर भी राजनीति की लेकिन इसके लिए मैं उन्हें माफ करता हूं। उन्होंने कहा, मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से कहा है कि मैं अपना जीवन आपको समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल और प्रियंका का मैसेज पाकर वह भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि जब तक शरीर में लहू है, मैं राहुल गांधी के साथ खड़ा रहूंगा। मेरी एक-एक सांस पंजाब के लिए है। मैं न्याय व्यवस्था और कानून के प्रति नतमस्तक हूं। कानून सबसे ऊपर है। वहीं, सीएम कैप्टन अमरिंदर ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।