फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murthal gangrape, haryana voilence, jat protest, haryana govt, sonipat, rewari, haryana

पूर्व विधायक बोले, मुरथल में 200 महिलाओं के साथ गैंगरेप हुआ

Mon, 18 Apr 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Apr 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
murthal gangrape, haryana voilence, jat protest, haryana govt, sonipat, rewari, haryana
पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य - फोटो : फाइल फोटो
पैंतीस बिरादरी के लोगों को जाटों से संबंध तोड़ने की शपथ दिलाने वाले मामले में जमानत ले चुके छछरौली के पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य का कहना है कि मुरथल में 200 से अधिक महिलाओं के साथ रेप हुआ है। घटना के बाद वे चार दिन वहां रुके थे, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पुलिस ने उनको बोलने पर गोली मारने की धमकी दी हुई है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने आईजी परमजीत और कमिश्नर देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मुरथल रेप मामले में रोशन लाल आर्य का कहना है कि वहां मिले पकड़े और आस्ट्रेलिया से आई महिला के सामने आने से यह साबित होता है कि वहां रेप हुआ था। जिन महिलाओं के साथ रेप हुआ है, वे अभी तक सदमे में हैं।
विज्ञापन


आर्य का कहना है कि उनके पास रेप होने के सबूत हैं। सरकार भी मारने वालों के बजाए रोने वालों पर मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि जाटों ने गुलामी के समय भी अंग्रेजों का साथ दिया था। इस कारण अंग्रेजों ने छोटूराम को सर की उपाधि दी और अलग से जाट रेजिमेंट बनाई। उस समय भी पैंतीस बिरादरी अंग्रेजों के खिलाफ थी, इसलिए यादव या सैनी रेजिमेंट नहीं बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशन लाल आरएसएस के सामने रखेंगे अपनी बात
उन्होंने कहा कि जिस फोर्स पर दंगों को रोकने का जिम्मा था, वह हरियाणा पुलिस न होकर जाट पुलिस बन गई। केंद्र ने भी जाट रेजिमेंट भेजकर 35 बिरादरियों के लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को जनरल डायर बताकर उन्होंने कहा कि हांसी में सेना के लोगों ने ही लोगों के घरों पर गोले दागकर आग लगाने का काम किया। इससे सेना की छवि को धक्का लगा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जाट नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। यह बात आरएसएस के सामने भी रखेंगे।


उन्होंने कहा कि वे जाटों को आरक्षण देने के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे। यदि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उन्हीं के मंत्रियों ने हाईजैक नहीं किया होता तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी तिहाड़ जेल में ओमप्रकाश चौटाला के साथ बात करते मिलते। हुड्डा पर प्रदेश में दंगे भड़काने का आरोप लगाकर उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed