{"_id":"5f7cc42232fd275c5483faa9f2fdf8e7","slug":"murder-of-2-man-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की हत्या से दशहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की हत्या से दशहत
ब्यूरो/अमरउजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ के गांव नया शहर बडाला में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। दोनों मृतक दूर के रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे। पुलिस ने मृतक के भतीजे सतनाम सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
साथ ही 12 लोगों को राउंडअप किया है। राउंडअप किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। खरड़ के डीएसपी राजमलविंदर सिंह का दावा है कि जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जसविंदर सिंह (43) हलवाई का काम करता था। वह रविवार रात गांव दाऊं माजरा गया था। जब वह रात को बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान घरवालों को सूचना मिली कि वह रंधावा रोड स्थित खेतों में घायल अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन
घरवालों ने मौके पर पहुंचकर उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया। तभी पता चला कि जिस जगह जसविंदर पड़ा था। उससे कुछ दूरी पर रेल पटरी पर लखबीर सिंह लखी (24) बुरी तरह जख्मी हालत में पड़ा है। उसके शरीर पर गहरी चोटें थीं।
देखने में ऐसे लग रहा था मानो वह रेल के नीचे आया गया हो। मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई।
इस मौके पर थाना सदर के एसएच मनजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी आरोपी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।