फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder convict on parole committed suicide

पैरोल पर आए हत्या के दोषी ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 28 Feb 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Murder convict on parole committed suicide
मनीमाजरा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मौलीजागरां की भूत कॉलोनी निवासी सुनील (36) ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। सुनील 10 महीने पहले लॉकडाउन के दौरान पैरोल पर आया था। उसे 10 दिन बाद जेल लौटना था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार पेंट करने का काम करता था और भूत कॉलोनी में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। 2013 में उस पर इंडस्ट्रियल एरिया थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में सुनील को 2015 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तब से वह बुडै़ल जेल में बंद था। 2020 में अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान वह पैरोल पर घर आया था। लॉकडाउन में उसे शराब पीने की लत भी लग गई। 10 दिन बाद उसकी पैरोल समाप्त हो रही थी और उसे जेल लौटना था। इसे लेकर वह कुछ परेशान था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब उसकी पत्नी और बच्चे बाहर बैठे थे तो उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed