{"_id":"6509ff5997f975828e074c98","slug":"municipal-workers-took-to-the-streets-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-242239-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रदेशभर में झाड़ू उल्टाकर सड़कों पर उतरे निकाय कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रदेशभर में झाड़ू उल्टाकर सड़कों पर उतरे निकाय कर्मी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेशभर में नगर निकाय के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। उल्टे झाड़ू कर और काले बिल्ले लगाकर कर्मचारियों ने शहर में रोष प्रदर्शन किए। नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी जिलों में नारेबाजी की गई। बुधवार को भी प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। संघ ने 25 सितंबर से 29 सितंबर तक सभी पालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों में कार्मिक भूख हड़ताल करने का भी एलान किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल , 2023 को हुई बैठकों में मानी गई मांगों को लागू करने में विफल रही है, इसलिए प्रदेश के पालिका एवं अग्निशमन कर्मचारी संघर्ष करने को मजबूर हैं। सभी 60 पालिकाओं, 22 नगर परिषदों, 11 नगर निगमों और 89 दमकल केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। चारों जत्थे 14 अक्टूबर को रोहतक पहुंचेंगे।
संघ की मांगें : फायर विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने, अनुबंधित कर्मचारियों, मैन पावर के ठेकों व वर्कआउट सोर्स, ऑपरेशनल एन्ड मेंटेनेंस, डोर-टू-डोर, पार्ट 1 व पार्ट-2, दैनिक वेतनभोगी, डीसी रेट पर लगे सभी सफाई व सीवर कर्मचारियों, फायर मैनो व ड्राइवरों व ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने, पक्का करने तक सभी भत्तों सहित समान काम-समान वेतन देने, 2063 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवरों की भर्ती पर रोक लगाओ, क्लर्कों को 35 हजार 400 रुपये ग्रेड पे देने वह ग्रुप डी के कर्मचारियों को 29 हजार100 रुपए ग्रेड पे देने समेत अन्य मांगें हैं।