{"_id":"5dbf354d8ebc3e93ab3ba468","slug":"municipal-corporation-will-start-to-shift-vendors-from-tomorrow-chandigarh-news-pkl355728188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः वेंडरों को शिफ्ट करने की कवायद कल से शुरू, नोटिस जारी करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः वेंडरों को शिफ्ट करने की कवायद कल से शुरू, नोटिस जारी करेगा नगर निगम
Mon, 04 Nov 2019 10:05 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सोमवार से रजिस्टर्ड वेंडरों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू करेगा। वहीं सुखना लेक और रॉक गार्डन पर बैठने वाले वेंडर वेंडिंग जोन में जाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पर्यटक सेक्टर सात में खरीददारी करने नहीं आएंगे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में तय किया गया था कि शहर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए पहले चरण में एक से छह सेक्टर तक के वेंडरों को सेक्टर सात में बने वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। मंगलवार को रजिस्टर्ड वेंडरों को नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें बैठने के लिए भी जगह बता दी जाएगी।
विज्ञापन
वेंडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राममिलन गौड़ ने बताया कि रॉक गार्डन और सुखना लेक पर पर्यटक आते हैं। यहां से वेंडरों को हटा दिया जाएगा तो उनकी रोजी रोटी पर संकट आ जाएगा। क्योंकि पर्यटक खरीदारी के लिए सेक्टर सात में नहीं जाएंगे। वहीं टाउन वेंडिंग कमेटी में वेंडरों की ओर से किसी को प्रतिनिधित्व करने के लिए शामिल करना चाहिए था।
विज्ञापन