{"_id":"6ae257c5571def798e0121cb","slug":"municipal-corporation-elections-two-officials-assigned-responsibility-for-8-wards-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1161420-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: दो अधिकारियों को 8 वार्डों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: दो अधिकारियों को 8 वार्डों की जिम्मेदारी
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति में किया संशोधन
एचसीएस ईशा कंबोज वार्ड 17 से 20 और राधिका सिंह वार्ड 25 से 28 का चुनावी काम संभालेंगी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति में बदलाव किया है। आयोग ने पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए दो अधिकारियों को आठ वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत चुनावी प्रक्रिया के संचालन, निर्वाचक पंजीकरण और नामांकन पत्रों की जांच से जुड़े कार्य संबंधित अधिकारी संभालेंगे।
राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय देव की ओर से जारी अधिसूचना में 13 अक्तूबर को जारी पूर्व आदेश में संशोधन किया गया है। इसके तहत नियुक्ति सूची में क्रम संख्या पांच और सात के सामने दर्ज प्रविष्टियों को बदला गया है। नए आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को निर्धारित वार्डों में चुनावी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
ईशा कंबोज संभालेंगी वार्ड 17 से 20
अधिसूचना के अनुसार एचसीएस अधिकारी ईशा कंबोज को वार्ड 17, 18, 19 और 20 के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की निदेशक हैं। इन चारों वार्डों में चुनाव संबंधी कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
विज्ञापन
राधिका सिंह को वार्ड 25 से 28 का जिम्मा
एचसीएस अधिकारी राधिका सिंह को वार्ड 25, 26, 27 और 28 के लिए नियुक्त किया गया है। वह गृह विभाग में संयुक्त सचिव (जेल सहित) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें इन वार्डों में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और जांच अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नामांकन और जांच की प्रक्रिया में अहम भूमिका
नगर निगम चुनाव में इन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संबंधित वार्डों में चुनावी प्रक्रिया के संचालन के साथ नामांकन पत्रों की जांच जैसे कार्य भी इनके जिम्मे होते हैं। राज्य चुनाव आयोग ने पूर्व अधिसूचना में संशोधन कर अधिकारियों और उनके जिम्मे आने वाले वार्डों की जिम्मेदारी स्पष्ट कर दी है।