{"_id":"5a7c66044f1c1bef7b8b6203","slug":"mp-varun-gandhi-in-chandigarh-city-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पहुंचे वरुण गांधी, बोले- महिला आरक्षण सही लेकिन पति रिश्तेदार न उठाए फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पहुंचे वरुण गांधी, बोले- महिला आरक्षण सही लेकिन पति रिश्तेदार न उठाए फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
डीएवी कालेज में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए वरुण गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में महिलाओं को आरक्षण देने का फैसला सही है लेकिन इसकी आड़ में पति और रिश्तेदारों को धमक नहीं जमानी चाहिए। यह बात भाजपा सांसद वरुण गांधी ने वीरवार को सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में कही। वह यहां एक सेमिनार में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद और आरक्षण पर जमकर कटाक्ष किया।
सेमिनार समाज पर मीडिया के प्रभाव विषय को लेकर था। इस दौरान वरुण गांधी ने देश के अलग-अलग हिस्सों के कई किस्से भी बताए। हालांकि सेमिनार के बाद वरुण ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और फिर कभी बात करने की बात कहकर चले गए।
सेमिनार के दौरान वरुण गांधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं चुनाव जीत जाती हैं लेकिन राजनीति उनका परिवार करता है। ऐसा नहीं होना चाहिए और जिसने चुनाव जीता हो वही फ्रंट फुट पर रहे तो बेहतर है। महिलाओं को दिए गए अधिकारों का इस्तेमाल महिलाएं ही करें तो बेहतर होगा।

नेता बनने के बाद भूल जाते हैं जिम्मेदारी
डीएवी कालेज में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए वरुण गांधी
- फोटो : अमर उजाला
वरुण गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए कुछ बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने मीडिया के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। कहा कि एक खास वर्ग जो दिखाना चाह रहा है, बस वही चल रहा है जबकि मीडिया को अपने तरीके से काम करना चाहिए।
सेमिनार में उन्होंने कई ऐसे उदाहरण भी बताए जब मीडिया ने सही दिशा में कदम उठाया और व्यवस्था की पोल खुली। वरुण गांधी के अलावा सेमिनार में कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। प्रिंसिपल डा. बीसी जोसन, सोशोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा. जगदीश मेहता और कई प्रोफेसर मौजूद रहे।
नेता बनने के बाद भूल जाते हैं जिम्मेदारी
संविधान पर बोलते हुए वरुण गांधी ने कहा कि वोट लेने के लिए कोई भी इंसान अच्छा बन जाता है। नेता बनने के बाद कई अपनी असल जिम्मेदारी को भूल जाते हैं। ऐसे में लोगों के पास अधिकार होना चाहिए कि ऐसे नेताओं को रिकाल किया जाए। नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो इस्तीफा लेकर सालों तक जांच चलती है, लेकिन उसका नतीजा कोई नहीं निकलता।