फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Manish Tiwari raised questions on vehicle challans in the past years

Chandigarh News: सांसद मनीष तिवारी ने पिछले वर्षों में वाहनों के चालान पर उठाए सवाल

Thu, 07 Aug 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
MP Manish Tiwari raised questions on vehicle challans in the past years
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संसद में इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के चालू होने के बाद 2019 से 2025 के बीच कितने वाहनों का चालान किया गया है, इस पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एआई के आने से चालान की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। चंडीगढ़ पुलिस ने अब यह सुनिश्चित करने की पहल की है कि अत्यंत गंभीर परिस्थितियों को छोड़कर वाहनों का मैनुअल चालान न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह जांचना जरूरी है कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के बीच चालानों की संख्या इतनी तेजी से कैसे बढ़ी। इससे चंडीगढ़ के निवासियों और बाहर से काम के लिए चंडीगढ़ आने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य है कि आसपास के इलाकों के लोग अब चंडीगढ़ के चालानगढ़ कहने लगे हैं इसलिए यह आवश्यक है कि आईसीसीसी के कामकाज की प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत जांच की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed