फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Manish Tewari inaugurated the CCTV cameras.

Chandigarh News: सांसद मनीष तिवारी ने सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

Fri, 30 Oct 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
MP Manish Tewari inaugurated the CCTV cameras.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वीरवार को सांसद कोष से वार्ड नंबर 5, मनीमाजरा में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। मनीष तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ निवासियों की जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मनीमाजरा सहित वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों के लिए सांसद कोष से हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की ने भाजपा के 24×7 पानी प्रोजेक्ट को अपेक्षाओं पर खरा न उतरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों के कारण लोगों को बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदीप कुमार गौतम ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए सांसद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed