फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP kirron Kher raised questions on officials and BJP President gave ultimatum

भाजपा नेताओं पर हमला: सांसद किरण खेर ने अधिकारियों पर उठाए सवाल, भाजपा अध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम

Sun, 18 Jul 2021 02:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 18 Jul 2021 02:45 AM IST
सार

इस घटनाक्रम के बाद चंडीगढ़ पुलिस भी सतर्क हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न चौराहों पर खड़े सभी किसान समर्थकों का नाम और पूरी जानकारी पुलिस ने एक रजिस्टर में दर्ज कर ली। साथ ही उनका एक पहचान पत्र भी ले लिया है ताकि पता चल सके कि कौन किसान समर्थक है और कौन असामाजिक तत्व।
 

विज्ञापन
MP kirron Kher raised questions on officials and BJP President gave ultimatum
किरण खेर (फाइल फोटो)

विस्तार

भाजपा नेताओं पर हमले के बाद सांसद किरण खेर चंडीगढ़ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से काफी नाराज दिखीं। देर रात उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया। शनिवार रात एक साथ तीन ट्वीट कर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएमओ से इस मामले में दखल देने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि यह एक शर्मनाक कृत्य है, जिसे अधिकारियों द्वारा रोका जाना चाहिए था लेकिन दुख की बात है कि ऐसा नहीं हुआ। अपने शहर में ऐसा कुछ देखकर काफी दुख हो रहा है। दूसरे ट्वीट में लिखा कि उन्हें अभी भी याद है कि जब राम रहीम प्रकरण की वजह से पंजाब और हरियाणा में काफी बवाल हुआ था, तब भी चंडीगढ़ शांत था। एक भी घटना नहीं हुई थी लेकिन आज शहर में भीड़तंत्र की इस बड़ी घटना को अनुमति किसने और क्यों दी।
विज्ञापन


वहीं, अपने तीसरे ट्वीट में सांसद खेर ने लिखा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएमओ से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। खेर ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से शहर की छवि खराब हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन को आज दोपहर एक बजे तक का दिया समय

अपने नेताओं पर हमले के खिलाफ भाजपा ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा है कि आज भाजपा नेताओं पर हमला हुआ, कल आम जनता पर भी ऐसा हमला हो सकता है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। जो लोग चौकों पर खड़े हैं, उन्हें तुरंत हटाना चाहिए।

आज शहर के चौक-चौराहों पर कोई खाना बना रहा है तो कोई झंडा लेकर घूम रहा है। ये सब गैरकानूनी है। अगर चंडीगढ़ पुलिस व प्रशासन ने रविवार दोपहर एक बजे तक इन सभी मामलों पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो भाजपा को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा। रविवार को अगली रणनीति तय करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार रहेगा। उसके बाद भाजपा इस मामले को अपने स्तर पर देखेगी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें : रवनीत बराड़

दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन कादियां के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवनीत बराड़ ने सभी समर्थकों से कहा है कि वह जहां भी प्रदर्शन करें, शांतिपूर्ण तरीके से करें। असमाजिक तत्व समर्थकों के बीच घुसकर वारदात करते हैं और नाम हमारा बदनाम होता है। इससे आम लोग हमसे जुड़ने के बजाय गुंडा समझकर दूर भागते हैं, इसलिए शांति पूर्ण तरीके से काले झंडे लेकर प्रदर्शन करें।

वायरल वीडियो की सच्चाई
घटनाक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह पुलिस की गाड़ी के अंदर बैठा हुआ था और मीडिया से बात कर रो रहा था। उसके बाद किसान नेताओं ने इस वीडियो को वायरल करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने छोटे बच्चे को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसकी सच्चाई कुछ और है। प्रदर्शन के दौरान वह बच्चा अपने पिता के साथ आया था। पुलिस ने जब उसके पिता को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया तो उसके पीछे बेटा भी चल पड़ा। जब पुलिस की नजर उस पड़ी तो बच्चे को गाड़ी से नीचे उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed