Punjab: महिलाओं पर टिप्पणी के लिए सांसद चरणजीत चन्नी ने मांगी माफी , कहा-मैंने तो सुना सुनाया चुटकुला बोला था
सांसद चन्नी ने कहा कि अगर किसी की मंशा को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हाथ जोड़ माफी मांगी है। दरअसल बीते दिनों गिद्दड़बाहा सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर सांसद चन्नी कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक वाक्य बताते हुए महिलाओं, ब्राहृमणों और जटों पर टिप्पणी कर डाली।
इस पर पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस भेजकर आयोग के समक्ष पेश होकर जवाब देने के लिए कहा था। आयोग के समक्ष पेश होने से पहले ही सांसद चन्नी ने मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत में आयोग से और उन सभी समाज से हाथ जोड़कर माफी मांग ली।
चन्नी ने माफी मांगते समय मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने यह वाक्य हाल ही में कहीं सुना था। चुनाव प्रचार के दौरान वह इस चुटकुले को सुना बैठे। उन्होंने कहा मेरी मंशा किसी वर्ग या समाज को ठेस पहुंचाने के नहीं थी। सांसद चन्नी ने यहां तक कहा कि उनके परिवार ने उन्हें यह संस्कार नहीं दिए हैं। मुझे हर वर्ग के लोग वोट देते हैं, तभी मैं आज सांसद बन पाया हूं, मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।
माफी मांगते हुए अंत में चन्नी ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे हमेशा झुककर चलना सिखाया है। बता दें सांसद चन्नी हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण सूर्खियों में बने रहते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में चन्नी ने बीबी जागीर कौर के साथ बहन के नाते मजाक किया था, लेकिन इस पर भी उन्हें आयोग से नोटिस हुआ था। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी वह पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ टिप्पणी करने पर काफी सूर्खियों में आए थे।