फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MoU will be dismissed from the parking contract company, tomorrow's crucial decision

चंडीगढ़: पार्किंग ठेका कंपनी से एमओयू खारिज होगा या नहीं, कल होगा अहम फैसला

Thu, 28 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
  MoU will be dismissed from the parking contract company, tomorrow's crucial decision
सांकेतिक तस्वीर
पेड पार्किंग को ठेके पर चलाने वाली कंपनी आर्य इंफ्रा के साथ एमओयू खारिज किया जाएगा या कि नहीं। इसका फैसला 29 जून को होने वाली सदन की बैठक में तय होगा। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट सदन में कमिश्नर की ओर से पेश की जाएगी। कमिश्नर के अनुसार इस रिपोर्ट में सारे तथ्य रख दिए जाएंगे। रिपोर्ट में बता दिया जाएगा कि एमओयू खारिज करने से  नगर निगम का कितना वित्तीय नुकसान होगा और आगे क्या स्थिति रहेगी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया जाएगा कि आगे क्या कानूनी पेच आ सकते हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की पिछले माह हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि कंपनी को तीन माह का नोटिस देकर एमओयू खारिज किया जाए। मेयर भी यही चाहते हैं। यह फैसला पिछले माह सदन की बैठक में होना था लेकिन उस समय कमिश्नर केके यादव को ज्वाइन किए हुए एक दिन ही हुआ था। ऐसे में उन्होंने अगली सदन की बैठक तक का समय मांग लिया था।
विज्ञापन


ऐसे में अब कमिश्नर की इस मामले में रिपोर्ट आ रही है जबकि पार्षदों का कहना है कि कंपनी के साथ एमओयू खारिज करने का अधिकार पहले से अधिकारियों के पास है, ऐसे में सदन में क्याें लाया जा रहा है जबकि पार्षद एमओयू खारिज करने का फैसला सदन में नहीं लेना चाहता क्योंकि पार्षदों को लगता है कि एमओयू खारिज होने पर जो वित्तीय नुकसान होगा, आगे जाकर उसकी रिकवरी पार्षदों पर डाल दी जाएगी। ऐसा पिछले कार्यकाल में एक बार हो भी चुका है जबकि अधिकारी अपने स्तर पर निर्णय न लेकर सदन पर यह मामला डालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने निगम को दिया है 10 करोड़ का नोटिस
आर्य इंफ्रा कंपनी ने नगर निगम को 10 करोड़ का लीगल नोटिस दिया हुआ है। नोटिस के अनुसार हर शहर में स्मार्ट पार्किंग को प्रमोट करने के लिए अलग से बजट होता है लेकिन नगर निगम ने इसके लिए अलग से बजट नहीं बनाया है। इससे शहर में अवैध और नो पार्किंग बढ़ रही है जिस कारण कंपनी को फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है। पेड पार्किंगों के भीतर कई सड़कें टूटी हुई है जबकि 40 प्रतिशत लाइटें नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed