फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother, sister and brother-in-law of terrorist Lakhbir Landa arrested from Jalandhar

कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी: जालंधर से आतंकी लखबीर लंडा की मां-बहन और हवलदार जीजा गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:29 AM IST
सार

जालंधर के एक कारोबारी से आतंकी लखबीर सिंह लंडा ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लंडा के परिजनों समेत छह को गिरफ्तार किया है। सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Mother, sister and brother-in-law of terrorist Lakhbir Landa arrested from Jalandhar
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आतंकी लखबीर लंडा के छह परिजनों और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने लखबीर सिंह की मां परमिंदर कौर, बहन जसपाल कौर, हवलदार जीजा रणजोत सिंह, उसके साथी यादविंदर की मां बलजीत कौर, पिता जयकार सिंह और बहन हुस्नप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। सभी की सिविल अस्पताल जालंधर में मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल फोन की जानकारी जब्त कर ली है। हालांकि पुलिस ने दो दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों के आधार पर अदालत ने सिर्फ एक दिन का रिमांड दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों में कनाडा निवासी आतंकी लखबीर सिंह और उसके साथी यादविंदर सिंह के खिलाफ जालंधर के अलग-अलग थानों में दो मामले दर्ज हुए हैं। पहला मामला थाना बस्ती बावा खेल और दूसरा मामला थाना डिवीजन नंबर छह में दर्ज हुआ है। बीते दिन जालंधर के लैदर कॉम्प्लेक्स में कोहली प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों से भी रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस ने आतंकी लंडा के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया था। जिनमें तरनतारन के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, जगरूप सिंह जूपा और होशियारपुर के रहने वाले भूपिंदर सिंह उर्फ बंटी शामिल थे। 


आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया था। सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा था कि उन्हें आरोपियों से पुख्ता सबूत मिले हैं कि वह लंडा के संपर्क में थे। आरोपियों ने ये भी माना कि वह शहर के अन्य प्रमुख कारोबारियों को भी टारगेट कर रहे थे। मगर इससे पहले ही उनकी गिरफ्तारी हो गई। मगर अभी वह केस पूरी तरह से नहीं सुलझा था कि एक अन्य कारोबारी को दोबारा से कॉल आ गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed