फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   monsson, weather, summer season, weather forecast, chandigarh weather forecast, chandigarh

बिना बरसे निकल रहे बादल, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 07 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 monsson, weather, summer season, weather forecast, chandigarh weather forecast, chandigarh
मौसम
बीते चार-पांच दिन से मौसम में गर्मी और उमस महसूस की जा रही है। सिर्फ एक-दो जगहों पर हल्की बौछारें दर्ज की गई हैं। आसमान में कभी घने तो कभी हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की रफ्तार बिल्कुल ठीक है, लेकिन चंडीगढ़ में उसकी दिशा थोड़ी बिगड़ी हुई है।
विज्ञापन


इसलिए बारिश नहीं हो पा रही है। गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 10 से 14 जुलाई तक हल्की बौछारें पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बारिश न होने से दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार से दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को दिन का तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को 32.5, सोमवार को 36, मंगलवार को 36.4 और बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान लगातार चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रात का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। अगले दो दिन भी रात का तापमान इसी के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 10 जुलाई के बाद हल्की बारिश होगी।


14 के बाद ही मानसून की रफ्तार के बारे में पता चल पाएगा। अगले दो दिन तक फिलहाल उमस और गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। रविवार के बाद ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed