Hindi News
›
Chandigarh
›
Monsoon remained active for the second consecutive day in Chandigarh
{"_id":"60f71cca8ebc3e6981367c9b","slug":"monsoon-remained-active-for-the-second-consecutive-day-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl42079095","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : लगातार दूसरे दिन मानसून रहा सक्रिय... शहर में 16 मिलीमीटर, जबकि एयरपोर्ट इलाके में 40 मिलीलीटर बारिश दर्ज हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : लगातार दूसरे दिन मानसून रहा सक्रिय... शहर में 16 मिलीमीटर, जबकि एयरपोर्ट इलाके में 40 मिलीलीटर बारिश दर्ज हुई
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में लगातार दूसरे दिन मानसून मेहरबान रहा। मंगलवार दोपहर बाद पूरे ट्राइसिटी में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ में रात साढ़े आठ बजे तक 16.8 मिलीमीटर, जबकि एयरपोर्ट इलाके में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इससे दिन के तापमान नियंत्रित रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। रात का तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगेगी। इससे बारिश में कमी आएगी। बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून जुलाई के आखिरी दिनों में फिर से सक्रिय होगा। उससे पहले भी एक-दो दिन बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आसमान साफ था। दोपहर करीब एक बजे अचानक से मौसम में बदलाव आ गया। उसके बाद बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। शाम के वक्त ट्रैफिक भी थोड़ा धीमा हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहेंगे, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेंगे। तीनों दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी हल्की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।