फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon preparation: Water should not accumulate on the roads, Municipal Corporation cleaned 22 thousand storm water drainages

Chandigarh News: मानसून की तैयारीः सड़कों पर न जमा हो पानी, नगर निगम ने 22 हजार स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज किए साफ

Wed, 31 May 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Monsoon preparation: Water should not accumulate on the roads, Municipal Corporation cleaned 22 thousand storm water drainages
चंडीगढ़। शहर में मानसून 30 जून के बाद दस्तक दे सकता है। सड़कों पर पानी जमा न हो, इसके लिए नगर निगम ने स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की सफाई शुरू कर दी है। निगम का दावा है कि आधे से ज्यादा ड्रेनेज की सफाई की जा चुकी है और जो रह गए हैं, उनकी सफाई 30 जून से पहले कर दी जाएगी।नगर निगम के अनुसार शहर में कुल 35 हजार स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज हैं, जिनमें से करीब 22 हजार की सफाई की जा चुकी है। दावा है कि 30 जून तक रोड गलियों की सफाई का काम पूरा हो जाएगा। जलभराव की स्थिति पर काबू पाने के लिए नगर निगम की तरफ से एक शिकायत केंद्र के अलावा अलग-अलग टीमों का गठन भी किया जाएगा। ये टीमें 24 घंटे शहर में शिकायत आने पर काम करेगी। जहां पर भी जलभराव की स्थिति बनेगी वहां पर पहुंचकर पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में जो इस समय ड्रेनेज सिस्टम है, वह काफी पुराना है। वर्तमान सिस्टम एक घंटे में 25 मिमी बारिश ही झेल सकता है, जबकि मानसून में एक-एक घंटे में 50 से 60 मिमी बारिश भी हो जाती है। ऐसे में सफाई होने के बावजूद कई बार जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


तेज बारिश पर यहां होता है जलभराव
- औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास के अंडरपास में
- सेक्टर-15 से 11 को जाने वाली सड़क पर बने अंडरपास में
- सेक्टर-17 स्थित आरबीआई बैंक के सामने बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में
- सेक्टर-43 बस स्टैंड चौक
- पंजाब विश्वविद्यालय के तीन नंबर गेट के पास
- सेक्टर-27-28 की विभाजक सड़क
- मनीमाजरा की अंदरूनी सड़कें, मध्य मार्ग में कई जगह जमा होता है पानी
- सेक्टर-26 की मंडी और चौक के पास
- इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित कालोनी नंबर-4 की लाइटों पर
- अटावा गांव से सेक्टर-35 को जाने वाली सड़क

शहर में करीब 35 हजार स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज मौजूद हैं, जिनमें से करीब 22 हजार की सफाई की जा चुकी है। बारिशों में कुछ ही दिनों में घास उग जाती है इसलिए जब तक बारिशें खत्म नहीं होंगी, निगम की तरफ से सफाई करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed