फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   monsoon, chandigarh weather, monsoon at chandigarh, chandigarh monsoon, chandigarh

अब मानसून की उल्टी गिनती शुरू, जानिए चंडीगढ़ में कब आएगा?

Fri, 24 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
monsoon, chandigarh weather, monsoon at chandigarh, chandigarh monsoon, chandigarh
बारिश के बाद खुशगवार मौसम - फोटो : amar ujala
प्री मानसून के बाद अब मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि जो स्थितियां बन रही है, उससे तो यही कयास हैं कि मानसून एक से दो दिन पहले आ सकता है।
विज्ञापन


आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून 29 जून या उसके बाद ही पहुंचता है, लेकिन इस बार 29 जून से पहले भी आ सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार तक चंडीगढ़ में दो से तीन बार के स्पैल में अच्छी बारिश हो सकती है। अगले 36 घंटे में चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि दो दिन पहले चंडीगढ़ के साथ लगते हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के अलावा सभी पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी मानसून आ चुका है। अब उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों की बारी है। मानसून के पक्ष में सभी संभावनाएं सकारात्मक है और उम्मीद है कि अगले चार से पांच दिन में मानसून आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वीरवार को बारिश नहीं हुई। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। दिन का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। 24 घंटे में 8.8 एमएम बारिश भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि अगले तीन दिन बारिश की उम्मीद है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed