फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Money of Mukhtar Ansari invested in real estate in Punjab

पंजाब के रियल इस्टेट में लगा मुख्तार अंसारी का पैसा, साला कर रहा कारोबार की देखरेख

Mon, 11 Jan 2021 03:44 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 03:44 AM IST
विज्ञापन
Money of Mukhtar Ansari invested in real estate in Punjab
मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का पैसा रियल इस्टेट कारोबार में लगाया जा रहा है। अंसारी के इस कारोबार की देखरेख उसका साला शहजाद कर रहा है, जो कई मामलों में वांछित है। इस कारोबार में शहजाद की मदद पंजाब का एक नामी गैंगस्टर कर रहा है जो मुख्तार का दोस्त है। हर बुधवार को रोपड़ जेल में होने वाली मिलाई के दौरान परिवार के सभी सदस्य विधायक से मिलने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


रोपड़ जेल में बंद मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी एक बार फिर से सुर्खियों में है। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अंसारी को मोहाली में एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के मामले में बांदा से पंजाब की रोपड़ जेल में लाया गया था। तब से अब तक अंसारी रोपड़ जेल में ही है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार मुख्तार को ले जाने के प्रयास कर चुकी है लेकिन रोपड़ जेल प्रशासन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसको यूपी भेजने से मना कर चुका है।
विज्ञापन


अंसारी का परिवार भी रोपड़ में ही एक किराए की कोठी में रह रहा है। पत्नी-बेटों और साले शहजाद के रोपड़ पहुंचने पर मुख्तार ने एक बार फिर रियल इस्टेट कारोबार में कदम रखा है। सूत्रों का कहना है कि इन दिनों मोहाली और रोपड़ सहित पंजाब के कई क्षेत्रों में प्रापर्टियों में अंसारी का पैसा लगाया जा रहा है। यह पैसा शहजाद की देखरेख में लगाया जा रहा है। बताते हैं कि इस काम में शहजाद की मदद पंजाब का एक नामी गैंगस्टर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यूपी पुलिस को अंसारी के परिवार के रोपड़ में रहने की सूचना है लेकिन दूसरे राज्य के कारण वह अभी तक उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा पाई है। यूपी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मुख्तार अंसारी को यूपी ले जाने में सफलता मिलेगी। नए सिरे से कोर्ट में इस मामले को ले जाने की तैयारी की जा रही है।

पंजाब में निवेश के पीछे एक वजह यह भी
पंजाब में रियल स्टेट में अंसारी का पैसा लगाने की एक वजह यह भी है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार उसके इस कारोबार को अभी तक बहुत नुकसान पहुंचा चुकी है। यूपी प्रशासन की ओर से अंसारी की कई बड़ी प्रापर्टियों को जब्त करने के साथ ही कई इमारतों को ध्वस्त किया जा चुका है। यूपी में पिछले 32 सालों से अंसारी के रियल इस्टेट का कारोबार देखने वाले प्रापर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्र भी राज्य सरकार के निशाने पर आ चुका है। मुख्तार अंसारी यूपी में किसी भी तरह की गतिविधि में पिछले कुछ समय से सक्रिय नहीं है।

हर बुधवार को अंसारी से मिलता है परिवार
रोपड़ जेल में कैदियों से परिवार के मिलने के लिए बुधवार का दिन तय है। इस दिन अंसारी परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात करता है। इस दौरान वह साले अनवर शहजाद और अन्य सदस्यों से कारोबार को लेकर चर्चा भी करता है। जेल सूत्रों के अनुसार वह कब आते हैं, जेल प्रशासन को इसकी पूर्व में कोई जानकारी नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed