फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : temperature rise after rain

बदले-बदले से मौसम के मिजाज, बादलों की आंखमिचौली से चार जनवरी दस साल में रहा सबसे गर्म 

Mon, 04 Jan 2021 11:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 04 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh : temperature rise after rain
चंडीगढ़ में तापमान बढ़ने पर धूप में बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के मौसम में काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। कभी तापमान नीचे चला जाता है तो कभी ऊपर। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। चार जनवरी का दिन बीते दस वर्षों में सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


बारिश के बाद धूप खिलने से तापमान बढ़ा है। हालांकि अब भी बर्फीली हवाओं का आगमन शुरू नहीं हुआ है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पास अभी पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। साथ ही राजस्थान के पास हवाओं का एक सिस्टम बना है। इन वजहों से उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं पर रोक है।
विज्ञापन


इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है जबकि पिछले दो दिन में पहाड़ी इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है। मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। अब सभी मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ेंगे और उसके बाद बर्फीली हवाओं का आना शुरू होगा। इससे तापमान फिर से नीचे आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। रात की भी ठंड कम हुई है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मौसमी सिस्टमी अब भी सक्रिय हैं। इसका असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में देखा जा सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी होने के आसार हैं तो मैदानी इलाकों में बादलों व बारिश होने की संभावना है। इन सिस्टम के कमजोर होने पर धुंध व कोहरे की फिर से वापसी हो सकती हैं। आठ के बाद फिर से मौसम बदल सकता है। 


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान कुछ कमी आ सकती है जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को बादल छाए रहे। बुधवार को हल्के बादल छा सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वीरवार सुबह धुंध छाने के आसार बने हैं।

किस साल चार जनवरी को कितना रहा तापमान 
2019 में 23.4 डिग्री
2018 में 25.6
2017 में 23.8
2016 में 25
2015 में 25.3
2014 में 23.3
2013 में 22.8
2012 में 22.6
2011 में 23.9 
2010 में 24.6 डिग्री सेल्सियस 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed