{"_id":"5f36c2698ebc3e3d1d139253","slug":"mona-greens-director-tajinder-setia-arrested-crores-fraud-chandigarh-news-pkl384707084","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की धोखाधड़ी में मोना ग्रीन्स के डायरेक्टर तजिंदर सेतिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की धोखाधड़ी में मोना ग्रीन्स के डायरेक्टर तजिंदर सेतिया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। फ्लैट में मोटी रकम निवेश कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में पिछले चार साल से सात केसों में भगौड़ा मोना ग्रीन्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर तजिंदर पाल सेतिया को पुलिस ने शुक्रवार को उपभोक्ता फोरम अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
पीओ सेल ने तजिंदर पाल सेतिया को वीरवार को मोहाली बैरियर के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी साल 2016 से भगोड़ा घोषित था। तजिंदर पाल सेतिया की पिछले काफी समय से चंडीगढ़ पुलिस को तलाश थी। उसके खिलाफ कई धोखाधड़ी के मामले चल रहे हैं। साल 2016 से अब तक कंज्यूमर फोरम अदालत सात बार भगौड़ा करार दे चुकी है। वह तब से वह फरार चल रहा था।
पीओ सेल की जांच में सामने आया कि आरोपी काफी समय से दिल्ली समेत दूसरे शहरों में छिपता रहा। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी तजिंदर पाल सेतिया पर कई मामले चल रहे हैं। अदालत की ओर से चार बार सजा भी सुनाई जा चुकी है, जबकि तीन केसों में वह जमानत पर था। इसके अलावा 6 मामलों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट निकला था। बीते वीरवार को पीओ सेल को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी तजिंदर सेतिया दिल्ली से मोहाली आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मोहाली बैरियर के पास से उसे दबोच लिया।