फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation with A girl child in Chandigarh

पिज्जा के बहाने बच्ची से छेड़छाड़, पापा बचा लो... चिल्लाते हुए स्कूटी से मासूम ने लगाई छलांग

Mon, 02 Mar 2020 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Mar 2020 08:21 PM IST
सार

 
  • रविवार रात घर के बाहर खेल रही बच्ची को झांसा देकर ले गया स्कूटी सवार।
  • बच्ची के शोर मचाने पर लोगों को आता देख युवक फरार, पुलिस ने जांच शुरू की।
  • पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, खंगाले सीसीटीवी कैमरे, आरोपी का सुराग नहीं।

विज्ञापन
Molestation with A girl child in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter

विस्तार

पापा... बचा लो पापा.. स्कूटी पर सवार तीसरी कक्षा की एक बच्ची जोर-जोर से शोर मचा रही थी। स्कूटी को एक युवक चला रहा था, जो उसे पिज्जा दिलाने के बहाने घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची ने हिम्मत दिखाई और चलती स्कूटी से छलांग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग उसकी तरफ दौड़ पड़े। यह देख युवक स्कूटी लेकर भाग निकला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अब इंडस्ट्रियल थाना पुलिस जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन


वारदात इंडस्ट्रियल एरिया थाने के अंतर्गत बीती रविवार रात की है। पीड़ित दस वर्षीय बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि रात करीब 9 बजे उनकी बच्ची घर के सामने ही खेल रही थी। तभी एक युवक ने बच्ची को पिज्जा खिलाने का झांसा देकर अपनी एक्टिवा पर बैठा लिया लेकिन मार्केट जाने की जगह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक ग्राउंड में बच्ची को ले जाकर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


तभी बच्ची पापा... बचा लो पापा.. चिल्लाती हुई उसकी एक्टिवा से नीचे छलांग लगा दी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। लोगों को पास आते देख युवक एक्टिवा समेत वहां से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह बच्ची के घर का पता पूछा और उसे परिवार के पास पहुंचाकर मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन

वारदात की सूचना पर पहुंची इंडस्ट्रियल थाना पुलिस लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस और उसके परिजन बच्ची को उस जगह ले गए, जहां आरोपी उसे अपनी एक्टिवा पर ले गया था। पुलिस ने एरिया में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। घंटों की मशक्कत के बावजूद अब तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की जांच में सामने आया कि बच्ची का परिवार पिछले कई सालों से चंडीगढ़ में रहता है। 
 
डर से सहमी हुई है बच्ची 
बच्ची की मां ने बताया कि वारदात के बाद से बच्ची काफी सहमी है। पूछने पर उसने बताया कि मम्मी एक्टिवा पर अंजान शख्स के साथ बैठकर गलती कर दी। हालांकि उन्होंने कहा कि बेटी ने सही समय पर समझदारी दिखाते हुए शोर मचा दिया। इससे युवक घबराकर वहां से भाग गया। शुक्र है उन लोगों का भी जो सही समय पर बेटी के शोर मचाने पर वहां पहुंच गए।  

अपराधियों के हौसले बुलंद
शहर के अलग एरिया में करीब 60 से ज्यादा पीसीआर और 50 से ज्यादा चीता स्क्वॉड गश्त करते रहते हैं। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed