फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali will get rid of old garbage by 2025

Chandigarh News: मोहाली को 2025 तक पुराने कचरे से मिलेगा छुटकारा

Tue, 25 Jun 2024 06:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Mohali will get rid of old garbage by 2025
चंडीगढ़। पंजाब के लिए पुराना कचरा (लिगेसी वेस्ट) मुसीबत बनता जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके निपटारे के लिए बड़े स्तर पर प्रयास शुरू किए हैं। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर को फिलहाल पुराने कचरे से छुटकारा मिलने में समय लगेगा, क्योंकि तीनों नगर निगमों की तरफ से वर्ष 2027 तक इसका निपटारा किया जाएगा। वहीं, मोहाली नगर निगम ने वर्ष 2025 तक पुराने कचरे का निपटारा करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन

पुराना कचरा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। इसमें कंक्रीट, पॉलीथिन, रबड़, कांच, मिट्टी आदि सब मिक्स होता है। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2024 तक सूबे के कुल 84.09 लाख टन पुराने कचरे में से 26.68 लाख टन का निस्तारण किया जा चुका है। पंजाब के कुल 166 शहरी स्थानीय निकायों में से 79 ने पुराने कचरे के निस्तारण का काम पूरा कर लिया है। बाकी बचे 57.41 लाख टन कचरे का निस्तारण 83 स्थानीय शहरी निकायों की तरफ से दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह अगर ठोस अपशिष्ट कचरे की बात की जाए तो राज्य के कुल शहरी निकायों में से 139 के पास कचरे के निपटारे की 100 प्रतिशत क्षमता है। 23 स्थानीय शहरी निकाय दिसंबर 2024 तक 100 प्रतिशत कचरे के निपटारे का लक्ष्य हासिल कर लेंगी। इसी तरह अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला कचरे के निपटारे के गैप को दिसंबर 2025 तक पूरा कर लेंगी। सरकार के अनुसार पुराने कचरे के साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उनके पास उचित फंड भी उपलब्ध है। इसके लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 779.26 करोड़ रुपये का एक एक्शन प्लान भी मंजूर किया हुआ है। गीले कचरे के निस्तारण के लिए सरकार 17 बॉयो सीएनजी प्लांट लगाने की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed