फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Weather Update: heavy rain in mohali

Rain in Mohali: मोहाली में दो घंटे की बरसात बनी आफत, घरों में घुसा पानी, इस सड़क पर आवागमन ठप

Wed, 06 Jul 2022 10:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 10:03 AM IST
सार

मोहाली में अधिक बरसात में हमेशा लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। पिछले पांच साल से लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। नगर निगम और गमाडा ने कई एजेंसियों से सर्वे तक करवाया मगर जनता को अभी राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
Mohali Weather Update: heavy rain in mohali
मोहाली में बारिश बनी आफत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली में दो घंटे की बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। कई इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई सड़कों को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। बिजली आपूर्ति भी ठप कर दी गई। दमकल विभाग और नगर निगम ने मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि स्थिति सुधारने में अभी समय लग सकता है।

विज्ञापन

 
बुधवार सुबह तेज बारिश शुरू हुई। लोग जब जगे तो चारों तरफ जलभराव था। करीब दो घंटे की बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। खासकर फेस 4, 5 , और 7 के लोग दिक्कत में आ गए। स्थानीय पार्षदों को सूचित किया गया। इसके बाद इलाके में पंप लगाकर पानी निकालना शुरू किया गया। जबकि पीटीएल चौक से फेज- 3 और 5 की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर दिया, क्योंकि पानी अधिक होने की वजह से गाड़ी निकालना खतरे से खाली नहीं था।
विज्ञापन


मोहाली में अधिक बरसात में हमेशा लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। पिछले पांच साल से लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। नगर निगम और गमाडा ने कई एजेंसियों से सर्वे तक करवाया मगर जनता को अभी राहत नहीं मिली। आईआईटी मुंबई और पैक चंडीगढ़ ने नगर निगम को कई सुझाव दिए थे। इनमें से कुछ पर काम हुआ है लेकिन बाकी प्रोजेक्ट अभी अधर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed