{"_id":"5f6449d78ebc3e78e9753202","slug":"mohali-sp-kaler-sky-diving-from-15-thousand-feet-height-for-corona-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नायकों के लिए एसपी ने कर दिखाया जोखिम भरा कारनामा, 15 हजार फीट की ऊंचाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नायकों के लिए एसपी ने कर दिखाया जोखिम भरा कारनामा, 15 हजार फीट की ऊंचाई से
Fri, 18 Sep 2020 11:17 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:17 AM IST
सार
- एसपी कलेर का मिशन ‘फतेह’, 15 हजार फीट से लगाई छलांग
- इतनी ऊंचाई से स्काई डाइविंग कर एक और उपलब्धि कर ली नाम
- पर्वतारोही के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा चुके मोहाली के एसपी
विज्ञापन
गुरजोत सिंह कलेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के खिलाफ जारी जंग के नायकों को सलामी देने के लिए 15 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई गई। यह जोखिम भरा कारनामा किया पंजाब पुलिस के एक एसपी ने। जिन्होंने अपनी इस उपलब्धि को मिशन ‘फतेह’ के नाम समर्पित किया है। विदेशी धरती पर भारतीय सम्मान की आवाज उठाने वाले यह युवा अधिकारी हैं एसपी गुरजोत सिंह कलेर।
जी हां, लेखक, कवि, गायक, पर्वतारोही के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा चुके मोहाली के एसपी गुरजोत सिंह कलेर ने हाल ही में ब्रिटेन में साम्राज्यवादी निशानियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब एसपी कलेर ने 15 हजार फीट की उंचाई से स्काई डाइविंग कर कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी है। एसपी कलेर पंजाब पुलिस के पहले ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने इस ऊंचाई से स्काई डाइविंग की है।
पेशेवर विशेषज्ञ ही 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग का जोखिम लेते हैं। उन्होंने ने इस ऊंचाई से स्काई डाइविंग कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। एसपी गुरजोत सिंह कलेर कहते हैं कि डाक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारियों सहित उन तमाम लोगों को यह मेरा सलाम है जो कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हैं।
विज्ञापन
कलेर कहते हैं कि इस महामारी में लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी सुरक्षा को दांव पर रख देना सैनिक जैसा भाव है। इसीलिए कोरोना के खिलाफ हमारे योद्घा डटे हुए हैं। एसपी कलेर कहते हैं कि वह अपनी इस उपलब्धि को मिशन ‘फतेह’ को समर्पित करते हैं। कलेर मानते हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना से निपटने के लिए पंजाब में रणनीति के साथ काम किया है।
इसी तरह उनका कहना है कि डीजीपी दिनकर गुप्ता ने भी पुलिस का मनोबल बढ़ाया और फोर्स को प्रोत्साहित किया।