फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali son harjeet select in hockey india team, indian hockey team, mohali

मोहाली के बेटे का भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयन

Fri, 25 Mar 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Fri, 25 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
mohali son harjeet select in hockey india team, indian hockey team, mohali
गांव निहोलका में हरजीत सिंह तुली की भारत की हॉकी टीम ने चुने जाने पर उसकी मां का मुंह मीठा करवाते हुए अमृतपाल - फोटो : amarujala
मोहाली जिले में कुराली के गांव निहोलका के जंमपल और गोपाल हॉकी एकेडमी के उभरते खिलाड़ी और जूनियर भारती हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह तुली का मलयेशिया में होने वाले अजलान शाह कप के लिए भारत की सीनियर हॉकी टीम में चयन हुआ है। चयन की जानकारी होने पर एकेडमी और गांव निहोलका में खुशी का महौल है।
विज्ञापन


गोपाल हॉकी एकेडमी के कोच अमृतपाल ने बताया कि गत दिनों बंगलुरू में भारत की सीनियर हॉकी टीम के चयन के लिए लगे कैंप में हरजीत सिंह ने बढ़िया प्रदर्शन किया। इस आधार पर उसका चयन भारत की सीनियर हॉकी टीम में हुआ। उन्होंने कहा कि हरजीत सिंह का चयन टीम में सेंटर ऑफ की पोजीशन के लिए किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले हरजीत सिंह दो बार भारत की जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए अजलान शाह कप जीत कर देश और शहर का नाम रोशन कर चुका है। इसी दौरान तुली की मां बलविंदर कौर ने बताया कि वह बचपन से ही हॉकी खेलता था। उसने कुराली की गोपाल हॉकी एकेडमी से सीखने के बाद भारत की हॉकी टीम में अपनी जगह बना कर गांव और अपनी एकेडमी का नाम रोशन किया है। इसी दौरान अमृतपाल ने उसके गांव जाकर उसके परिवार का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, शादी सिंह, कुलविंदा कौर, मनप्रीत सिंह और हरदीप सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed