{"_id":"58d02f1d4f1c1bb6681a31a0","slug":"mohali-reason-behind-murder-of-ekam-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: 12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल, परिजन बोले- एसआईटी जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: 12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल, परिजन बोले- एसआईटी जांच हो
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली फेज-3बी1 निवासी एकम सिंह ढिल्लों की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो रहा था। सीरत के मायके के सहयोग से घर चल रहा था। इस कारण पति-पत्नी में हमेशा अनबन रहती थी। इसके अलावा एकम पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एकम को समझाने के लिए सीरत ने भाई को घर पर बुलाया था। सीरत का भाई विनय और उसका दोस्त जगत रात करीब साढ़े नौ बजे कार से वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार सड़क पर खड़ी कर दी थी। करीब दस बजे जैसे ही एकम फेज-6 स्थित अपने पिता के यहां से 3बी1 स्थित घर पहुंचा। सीरत ने फोन कर उन्हें घर में बुला लिया। इस दौरान तीनों ने तय कर लिया था कि मारपीट कर उसे समझाया जाएगा। इसी बीच जब जगत व विनय वहां पहुंचे तो सीरत और एकम में बहसबाजी और मारपीट हो गई। इस दौरान सीरत का भाई विनय भी उससे उलझ गया। इसी बीच एकम ने अलमारी में रखी पिस्टल निकाल ली और कहा कि आज वह उसे मार देगा या वह उसे मार दे।
इसी बीच सीरत ने उससे पिस्टल छीननेे की कोशिश की और पिस्टल से गोली चल गई और एकम की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को सूटकेस में पैक किया। साथ ही उसे नहर में फेंकने की तैयारी की, लेकिन ऐन मौके पर उसकी कार की चाबी खो गई। इससे काफी देर तक सभी उलझे रहे। इसके बाद रविवार तड़के दोनों वहां से निकल गए। साथ ही कहा कि तय प्लान के मुताबिक आगे मिलेंगे।
विज्ञापन
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
एसपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि एकम सिंह ढिल्लों की हत्या की कहानी से उसके 12 साल के बेटे गुरनिवास ने पर्दा उठा दिया है। जब उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात में घर पर उसके मामा विनय प्रताप और उनका दोस्त जगत आया था। इस दौरान उन्हें अपने कमरे में भेज दिया गया था। इस दौरान घर में कहासुनी हुई थी। गुरनिवास ने बताया कि उसने रात में गोली चलने की आवाज सुनी थी। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने सीरत को काबू किया। उसके बाद कहानी से पर्दा उठ गया।

Trending Videos
पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी: जसपाल सिंह
मृतक के पिता ने फेज-6 स्थित घर पर प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए आरोप
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मृतक के पिता ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों ने फेज-6 स्थित घर पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एकम की हत्या में शामिल उसकी पत्नी को बचाने में लगी हुई है। उनका कहना था कि इस हत्याकांड में कई लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए सीनियर पुलिस अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी बनाई जानी चाहिए। ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसपी परमिंदर सिंह भंडाल आरोपियों को बचाने में लगे हुए हैं। साथ ही मृतक एकम सिंह के भाई दर्शन सिंह को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
हत्याकांड में चंडीगढ़ का प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल
उन्होंने आरोप लगाया कि सीरत को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि उसने सरेंडर किया है। उसे चंडीगढ़ नंबर वाली एक कार पुलिस थाने में छोड़कर गई थी। उस कार का मालिक प्रॉपर्टी डीलर भी एकम की हत्या में शामिल है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-10 का रहने वाला है।
बहू के चरित्र पर भी उठाए सवाल
एकम के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि उनकी बहू अकेले उसकी हत्या नहीं कर सकती है। उसके साथ कोई अन्य नजदीकी व्यक्ति था। उन्हें संदेह है कि चंडीगढ़ सेक्टर-10 में रहने वाला व्यक्ति उसके साथ हत्या में शामिल था। वह उनके बेटे का दोस्त है। साथ ही उनकी बहू से भी उसके संबंध है।
एसपी बोले आरोप निराधार, मिलेगा इंसाफ
एसपी सिटी एक परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बे बुनियाद है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाली बात बेबुनियाद है। किसी को इस मामले में संदेह है वह अपनी जानकारी पुलिस को आकर दे सकते हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने साफ किया मृतक की पत्नी को मटौर थाने की पुलिस ने पकड़ा है। वह उस समय वहां पर नहीं थे। कार की जी जांच करवाई जाएगी।