फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali punjab ,capital ,death in mohali ,suspected case

5 पुलिस कर्मियों को डेंगू, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1500 के करीब

Sun, 16 Oct 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 16 Oct 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
mohali punjab ,capital ,death in mohali ,suspected case
Dengue - फोटो : Demo Pic
मोहाली में डेंगू ने इस बार अपने पूरे रंग दिखा दिए हैं। शनिवार को डेंगू के 43 नए मरीज सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर डेंगू मरीजों की संख्या 1470 पहुंच गई है। जबकि चिकगुनिया के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


यह दोनों मोहाली सिटी के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ सेहत विभाग की टीमें शनिवार को डेंगू से निपटने वाले उपायों में जुटी रही। इस दौरान कई जगह टीमों ने सर्वे किया। साथ ही लोगों को डेंगू से बचने के सुझाव भी दिए। 
विज्ञापन


बलौंगी थाने के पांच मुलाजिम डेंगू से पीड़ित
पिछले दिनों में बलौंगी थाना के चार पुलिसकर्मी डेंगू के डंग का शिकार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं, जबकि शनिवार को इसी थाने में तैनात एक अन्य हवलदार भी इस बीमारी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से मिली जानकारी के अनुसार, डेंगू से ग्रस्त पुलिस मुलाजिमों की वजह से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। पहले ही थाने में संख्या से कम पुलिसकर्मी तैनात हैं। ऊपर से डेंगू के मरीजों में पांच मुलाजिमों के शुमार होने से थाने के कामकाज पर असर पड़ा है।

डेंगू के 43 व चिकनगुनिया के दो नए मरीज सामने आए

mohali punjab ,capital ,death in mohali ,suspected case
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सेहत विभाग द्वारा 70 लोगों के डेंगू संबंधी सैंपल लिए गए। जबकि चिकनगुनिया के दो सैंपल भेजे गए थे। वहीं, मोहाली में 26, जीरकपुर दो, खरड़ में छह, डेराबस्सी में एक व ग्रामीण एरिया में नौ लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। जबकि इस दौरान चिकनगुनिया के दो नए मरीज सामने आए हैं। जबकि फॉगिंग व हाउस होल्ड सर्वे पूरी तरह से जारी है। निगम ने खुद लोगों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी है।

मार्केट प्रधान व बेटा भी डेंगू का शिकार
उधर, 3बी2 मार्केट के प्रधान और उनके बेटे को भी डेंगू होने की जानकारी मिली है। हालांकि अब तक मोहाली जिला में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम डेंगू पर अंकुश लगाने के लिए तमाम तरह के उपाय करने के दावे करता आया है। इसके बावजूद डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नगर निगम द्वारा फॉगिंग करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed