{"_id":"60acff0b0e64983c7d39f708","slug":"mohali-international-hockey-stadium-renamed-after-balbir-singh-on-his-first-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अब ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम से जाना जाएगा मोहाली का हॉकी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अब ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम से जाना जाएगा मोहाली का हॉकी स्टेडियम
Tue, 25 May 2021 07:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 May 2021 07:21 PM IST
सार
स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर दिग्गज खिलाड़ी की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। खेल विभाग बलबीर सिंह सीनियर के नाम से खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति की शुरुआत भी करेगा।
विज्ञापन
मोहाली हॉकी स्टेडियम का बदला नाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम मंगलवार को महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया। उनकी पहली पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में पंजाब के खेल मंत्री गुरजीत सिंह सोढी ने यह स्टेडियम उन्हें समर्पित किया।
विज्ञापन
अब स्टेडियम को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। खेल मंत्री ने एलान किया कि कोविड की स्थिति में सुधार होने के बाद स्टेडियम में इस दिग्गज खिलाड़ी की याद में एक टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। बलबीर सिंह सीनियर के पोते करीब सिंह ने खेल मंत्री को प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह की किताब गोल्डन गोल भेंट की।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने बताया कि खेल विभाग सूबे में बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर स्कॉलरशिप की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि बलबीर सिंह सीनियर की याद में स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर ने तीन बार ओलंपिक चैंपियन बनने में भारतीय हॉकी टीम में अहम भूमिका निभाई थी। आज तक कोई उनका ओलंपिक फाइनल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। उन्होंने 1952 में ओलंपिक खेलों के फाइनल में पांच गोल दागे थे। जिसके दम पर भारत ने नीदरलैंड पर छह-एक से जीत दर्ज की थी।
बलबीर सिंह सीनियर 1975 की विश्वकप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर थे। उन्होंने खेल विभाग के डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवा दी थी। पंजाब सरकार ने इस महान खिलाड़ी को साल 2019 में महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया था।