फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   modi govt order to cut crops in border cross area, army surgical strike in pok

सर्जिकल स्ट्राइकः किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत और खिल उठे चेहरे

Mon, 03 Oct 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Updated Mon, 03 Oct 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
modi govt order to cut crops in border cross area, army surgical strike in pok
बॉर्डर पर एरिया में फसल काटते हुए लोग
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उपजे तनाव के बीच किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है, जिसे सुनते ही मायूस चेहरे खुशी से खिल उठे। दरअसल, सरकार ने सीमांत इलाकों में धान की कटाई की इजाजत दे दी है। साथ ही किसानों को कंटीली तार के पार कंबाइन व ट्रैक्टर ले जाने की भी अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र ने छह सीमांत जिलों फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन व पठानकोट में सीमा के दस किमी के दायरे का समूचा क्षेत्र खाली कराने के आदेश दिए थे, लेकिन इस समय यहां के खेतों में धान की फसल पकी खड़ी है। वहीं कुछ जगहों पर फसल पकने के कगार पर है।
विज्ञापन


केंद्र के आदेश ने किसानों को खासी मुश्किल में डाल दिया था। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इन जिलों में धान की फसल काटने की इजाजत दे दी है। इस फैसले ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस हजार एकड़ जमीन में खड़ी है फसल

modi govt order to cut crops in border cross area, army surgical strike in pok
बॉर्डर पर एरिया में फसल काटते हुए लोग
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में फसल खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीमांत जिलों के किसान भी अब खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल की कटाई कर सकेंगे।

कंटीली तार के पार पंजाब की सीमा के साथ करीब बीस हजार एकड़ जमीन है, जिस पर धान की बिजाई की गई थी। सर्जिकल अटैक के बाद गेट बंद होने केकारण किसान नहीं जा पा रहे थे। लेकिन अब किसानों को कंटीली तार के पार ट्रैक्टर व कंबाइन ले जाने की अनुमति दी जाएगी।

इस संबंध में बीएसएफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि खाली कराए गए सीमांत इलाकों में लोगों को सिर्फ खेती से संबंधित कार्यों के लिए जाने की छूट दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed