फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi govt changed haryana village name 'ganda' on guruparv, girl wrote letter to pm modi

गुरुपर्व पर एक छात्रा ने वो कर दिखाया, जो गांव वाले 27 साल में न कर सके

Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
modi govt changed haryana village name 'ganda' on guruparv, girl wrote letter to pm modi
मोदी सरकार ने बदल दिया गंदा गांव का नाम
350वें प्रकाश उत्सव पर एक छात्रा ने वो काम कर दिखाया, जो उसके गांव वाले 27 सालों में नहीं कर सके। जानकर आपको भी गर्व होगा।
विज्ञापन


दरअसल, इस मौके पर उसे 'गंदा' नाम से मुक्ति मिल गई। सरकार ने हरियाणा में फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव ‘गंदा’ का नाम बदलने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है।

अब गांव ‘गंदा’ अजीतनगर के नाम से जाना जाएगा। गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती से एक दिन पहले गांव का नया नाम गुरुजी के बेटे अजीत के नाम पर रखने को मुख्यमंत्री ने सहमति जता दी है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजेगी। वहीं, जिला प्रशासन ने अभी इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी होने से इन्कार किया है।

छात्रा हरप्रीत ने लिखा था मोदी को पत्र

modi govt changed haryana village name 'ganda' on guruparv, girl wrote letter to pm modi
मोदी सरकार ने बदल दिया गंदा गांव का नाम
‘गंदा’ गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा हरप्रीत कौर ने गांव का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले साल 8 जनवरी को पत्र लिखा था। चार माह बाद पीएम मोदी के दफ्तर से एक जवाबी खत जिला और रतिया प्रशासन के नाम आया।

पत्र में गांव के नाम से संबंधित समस्या का निदान करने के निर्देश दिए थे। गांव के सरपंच लखविंद्र सिंह ने कहा कि पूरा गांव प्रदेश सरकार से मामले की जबरदस्त पैरवी करे ताकि गांव का औपचारिक नाम अजीतनगर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed