{"_id":"586df8084f1c1b1c7e15a623","slug":"modi-govt-changed-haryana-village-name-ganda-on-guruparv-girl-wrote-letter-to-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुपर्व पर एक छात्रा ने वो कर दिखाया, जो गांव वाले 27 साल में न कर सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुपर्व पर एक छात्रा ने वो कर दिखाया, जो गांव वाले 27 साल में न कर सके
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ने बदल दिया गंदा गांव का नाम
350वें प्रकाश उत्सव पर एक छात्रा ने वो काम कर दिखाया, जो उसके गांव वाले 27 सालों में नहीं कर सके। जानकर आपको भी गर्व होगा।
दरअसल, इस मौके पर उसे 'गंदा' नाम से मुक्ति मिल गई। सरकार ने हरियाणा में फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव ‘गंदा’ का नाम बदलने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है।
अब गांव ‘गंदा’ अजीतनगर के नाम से जाना जाएगा। गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती से एक दिन पहले गांव का नया नाम गुरुजी के बेटे अजीत के नाम पर रखने को मुख्यमंत्री ने सहमति जता दी है।
इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजेगी। वहीं, जिला प्रशासन ने अभी इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी होने से इन्कार किया है।

छात्रा हरप्रीत ने लिखा था मोदी को पत्र
मोदी सरकार ने बदल दिया गंदा गांव का नाम
‘गंदा’ गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा हरप्रीत कौर ने गांव का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले साल 8 जनवरी को पत्र लिखा था। चार माह बाद पीएम मोदी के दफ्तर से एक जवाबी खत जिला और रतिया प्रशासन के नाम आया।
पत्र में गांव के नाम से संबंधित समस्या का निदान करने के निर्देश दिए थे। गांव के सरपंच लखविंद्र सिंह ने कहा कि पूरा गांव प्रदेश सरकार से मामले की जबरदस्त पैरवी करे ताकि गांव का औपचारिक नाम अजीतनगर हो जाए।