{"_id":"248b7efe809dad732f4c7dc2f0766426","slug":"mock-poll-on-punjab-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पोलिंग बूथों पर होगा मॉक पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पोलिंग बूथों पर होगा मॉक पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Apr 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी (शिकायतें) सुप्रीत सिंह गुलाटी ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान वाले दिन सुबह 6 बजे सभी बूथों पर मॉक पोल करवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत उम्मीदवारों के पोलिंग एजेटों की उपस्थिति में प्रत्येक ईवीएम मशीन पर 50 वोटें डालकर मशीनों को चेक किया जाएगा। मॉक पोल के दौरान वोटिंग के समय नोटा वाले बटन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
प्रत्येक ईवीएम मशीन को दुरुस्त पाए जाने पर मॉक पोल के दौरान डाली गई वोटें डिलीट करके मशीन को सील किया जाएगा।
400 बूथों पर वीवीपैट
गुलाटी के अनुसार, पंजाब के 400 बूथों पर वीवीपैट पायलट प्रोजेक्ट लागू किया जा रहा है। इसके तहत मतदाता को मत डालने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि वोट उसी उम्मीदवार को पड़ी है, जिसको उसने डाली थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस उम्मीदवार को मतदाता ने मत दिया था, उसका नाम एवं चुनाव चिन्ह संबंधित मशीन के साथ जोड़े गए यंत्र पर पांच सेकंड के लिए दिखाई देगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य मतदाता को यह सत्यापित करवाना है कि उसकी वोट उसी उम्मीदवार को पड़ी है, जिसको उसने डाली है।
अब तक 406 शिकायतें
मुख्य चुनाव अधिकारी, कार्यालय को अब तक 406 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 220 का निपटारा हो चुका है। गुलाटी ने बताया कि टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित किए जाते कार्यक्रमों के तथ्यों पर नजर रखने के लिए एक राज्य स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है।