{"_id":"64a33229c73fd9a4f60ca582","slug":"mobile-snatched-from-a-person-walking-case-registered-against-two-chandigarh-news-c-71-1-mli1002-2468-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सैर कर रहे व्यक्ति से छीना मोबाइल, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सैर कर रहे व्यक्ति से छीना मोबाइल, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-68 में मोटरसाइकिल पर आए दो युवक सैर पर गए व्यक्ति का मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गए। अभिजीत अवस्थी की शिकायत पर फेज-8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अभिजीत अवस्थी वासी सेक्टर-68 ने पुलिस को बताया कि वह दो जुलाई की सुबह सवा आठ बजे घर के पास सैर कर रहे थे। इतनी देर में दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन के वहां से भाग गए। हड़बड़ाहट में वह आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर नहीं पढ़ पाए। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
बुजुर्गों और महिलाओं को बनाते हैं निशाना
इलाके में पहले भी ऐसे कई मामले हो चुके हैं जिनमें सैर पर गए लोगों के हाथ से मोबाइल छीनकर आरोपी भाग जाते हैं। आरोपी बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाते हैं जिनसे वह आसानी से मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं। कई बार तो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने के भी मामले सामने आते हैं।