फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   mobile app, tourism special mobile app, haryana tourism deptt, tour & travelling, haryana

टूरिस्ट स्पॉट हो, टूर पैकेज या बुकिंग, अब सब कुछ बस एक क्लिक पर

Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
mobile app, tourism special mobile app, haryana tourism deptt, tour & travelling, haryana
amazing mobile application
घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए बड़ी सुविधा। अब टूरिस्ट स्पॉट हो या टूर पैकेज, सब कुछ बस एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगा। हरियाणा टूरिज्म विभाग एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर हरियाणा के इतिहास, मौसम, खान-पान, त्योहार, लोकेशन मैप, ठहरने के लिए कमरों की बुकिंग, भोजन, रूचिकर स्थल, कला एवं शिल्प, धार्मिक, हैरिटेज, धरोहर, फार्म टूरिज्म सहित पर्यटन से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से जल्द ही ट्रेवल एवं टूरिज्म मोबाइल ऐप की शुरुआत की जाएगी। पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में हो रही प्रगति के साथ तालमेल की जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों को स्मार्ट फोन के जरिये पर्यटक संबंधी तमाम जरूरी सूचनाएं और जानकारियां उपलब्ध होंगी। शीघ्र ही ऐपल आईओएस और एंड्रॉयड आधारित प्लेटफार्म के लिए राज्य पर्यटन एक मोबाइल ऐप की श्ुारुआत करेगा, जिसे निशुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा।
Trending Videos

गूगल मैप से भी जोड़ी जाएगी ऐप

mobile app, tourism special mobile app, haryana tourism deptt, tour & travelling, haryana
mobile application for elderly people help - फोटो : concept photo
डॉ. मिश्रा ने बताया कि विभाग इस मोबाइल ऐप को तैयार करने के लिए कंपनियों एवं फर्मों से परामर्श कर रहा है। इस ऐप पर हरियाणा में पहुंचने पर पर्यटकों को रूचि के मुताबिक धार्मिक स्थल, धरोहर स्थल, सप्ताहांत सैरगाह, नेचर डिस्कवरी, हैरिटेज, एमआईसीई गंतव्य स्थल, फार्म पर्यटन, हाईवे पर्यटन और साहसिक प्रवास जैसे अलग अलग स्थलों तक पहुंचने के मार्ग एवं दिशा की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस ऐप को गूगल मैप्स के साथ भी जोड़ा जाएगा।

पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरो ने बताया कि मोबाइल ऐप पर्यटकों के लिए हरियाणा के दौरे को बहुत सुविधाजनक बना देगा। इसके जरिये पैकेज टूर, किराये, निकटवर्ती पर्यटक स्थलों, एमरजेंसी नंबरों के साथ-साथ ठहरने के लिए हरियाणा पर्यटन परिसर एवं निजी होटलों संबंधी हर प्रकार की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी।

ऐप के जरिये कमरों की ऑनलाइन बुकिंग भी

mobile app, tourism special mobile app, haryana tourism deptt, tour & travelling, haryana
mobile app
मोबाइल ऐप के जरिये होटलों में कमरों की ऑन लाइन बुकिंग, मनी कनवर्टर, सोशल मीडिया शेयरिंग, शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा मुहैया की जाएगी।

इस पर हरियाणा पर्यटन की ओर से आयोजित उत्सवों एवं मेलों जैसे कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्र्रीय शिल्प मेला, बैशाखी मेला, मैंगो मेला, गीता जयन्ती उत्सव और पिंजौर हैरिटेज फेस्टिवल की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड स्मार्ट फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर और आई फोन धारकों के लिए ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed