फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile app and Helpline number not working for flights booking from hisar airport

हिसार एयरपोर्टः फ्लाइट शुरू हो गईं, पर न हेल्पलाइन नंबर काम कर रहा और न ही मोबाइल ऐप

Mon, 09 Sep 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Sep 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Mobile app and Helpline number not working for flights booking from hisar airport
सांकेतिक तस्वीर
हिसार एयरपोर्ट से सोमवार से चंडीगढ़ के लिए नियमित उड़ानें शुरू हो गईं। आरंभ के दिनों में सिर्फ एक ही विमान हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार के लिए उड़ेगा। सोमवार को पहली फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे हिसार से उड़ान भरी, जो शाम को साढ़े चार बजे चंडीगढ़ से वापस हिसार के लिए रवाना होगी। रविवार को चंडीगढ़ के लिए कोई फ्लाइट नहीं गई, लेकिन आम जनता के हवाई सैर के प्रति उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार के लिए चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट की सभी सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन


लोगों ने व्यक्तिगत रूप से फ्लाइट की टिकट बुक करवाई हैं। हालांकि रविवार को किसी भी माध्यम से कोई टिकट बुक नहीं करवाया जा सका। वहीं, एयरपोर्ट अधिकारी भी उड़ान, शेड्यूल व एयरपोर्ट से संबंधित कोई भी जानकारी देने से घबरा रहे हैं। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक हफ्ते में फ्लाइट की टिकट बुकिंग करवाने के लिए ऐप या स्पाइस जेट की वेबसाइट पर बुकिंग करवाने की बात कही थी, लेकिन मोबाइल ऐप और स्पाइस जेट की वेबसाइट पर अभी तक हिसार एयरपोर्ट कहीं नहीं है।
विज्ञापन


यही नहीं, एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर भी आउट ऑफ रिचेबल है, जिसके कारण अभी तक आम जनता को एयरपोर्ट पर उड़ान और बुकिंग संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में एयरपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर को स्वयं हेल्प की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवरेज क्षेत्र से बाहर मिला एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर

अमर उजाला टीम ने रविवार को कई बार एयरपोर्ट के टिकट बुकिंग करने वाले हेल्पलाइन नंबर 7428598367 पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रियलटी चेक किया, लेकिन यह हेल्पलाइन नंबर दिनभर या तो स्विच ऑफ रहा या फिर कवरेज क्षेत्र से बाहर बताता रहा। अमर उजाला टीम की ओर से दोपहर तीन बजे, शाम साढ़े छह बजे और रात नौ बजे कॉल की गई, लेकिन हर बार हेल्पलाइन नंबर से जवाब मिला कि आपके द्वारा डायल किया गया नंबर या तो स्विच ऑफ है या फिर कवरेज क्षेत्र से बाहर है।

सोमवार से शुक्रवार नियमित रूप से फ्लाइट उड़ेंगी। शुरुआती दिनों में एक ही फ्लाइट उड़ाई जाएगी। इसके बाद जैसे जैसे बुकिंग का रुझान बढ़ेगा, दूसरी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। सोमवार को जाने वाली फ्लाइट फुल हो गई है, जो कि हिसार से सुबह साढ़े आठ बजे और चंडीगढ़ से शाम साढ़े चार बजे वापस हिसार के लिए उड़ान भरेगी। अब सोमवार से शुक्रवार तक नियमित उड़ाने होंगी।
- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed