{"_id":"b9afe24f001709448bf90b05427af232","slug":"mobila-app-launched-for-safety-of-girls-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में अब मोबाइल करेगा महिलाओं की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में अब मोबाइल करेगा महिलाओं की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 20 Aug 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के साथ होने वाली किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की ओर से एन्ड्रॉइड फोन के लिए नए ऐप सेफ्टी पंच की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
इस ऐप के जरिये लड़कियां और महिलाएं किसी भी प्रताड़ना या परेशान करने संबंधित शिकायतें, फोटो या वीडियो भेज सकेंगी।
ऐप में शामिल किए गए परिजन और पुलिस के नंबर पर एसओएस कॉल के जरिये किसी भी खतरे की जानकारी मैसेज के जरिये मिल जाएगी। साथ ही उन्हें पीड़ित के लोकेशन का भी पता चल जाएगा, जिससे नजदीकी पीसीआर भी मौके पर जल्द से जल्द पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
इसके बाद भविष्य में भी ऐप में फीचर एड किए जाते रहेंगे। महिलाओं और युवतियों को सशक्त बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए इस्राइल के दो ट्रेनर भी होंगे, जिनसे पंचकूला की महिलाओं और युवतियों को ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रेनर मशहूर बॉलीवुड एक्टर के ट्रेनर भी रह चुके हैं। इस अवसर पर उपायुक्त विवेक आत्रेय, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, एसीपी कृष्ण कुमार, कालका के एसीपी धर्मबीर तथा महिला थाने की एसएचओ बलविंद्र बाली सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।