{"_id":"5e0125e98ebc3e87a02350e7","slug":"mla-took-care-of-chilling-cows-in-the-cold-chandigarh-news-pkl360919372","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने ली ठंड में ठिठुरती गायों की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने ली ठंड में ठिठुरती गायों की सुध
विज्ञापन
लालड़ू। कड़ाके की ठंड में मरती गायों को बचाने के लिए विधायक एनके शर्मा सोमवार को गोशाला पहुंचे। वहां अव्यवस्थाओं का हाल देख विधायक दंग रह गए। उन्होंने मांग की कि गोशाला की देखरेख कर रही संस्था पर गोहत्या का केस दर्ज किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।
जिला स्तरीय मगरा गोशाला में सर्दी से लगातार गायों के मरने का सिलसिला जारी है। अब तक 64 गोवंश यहां दम तोड़ चुके हैं। इनमें से चार की मौत तो सोमवार को ही हुई है। अमर उजाला लगातार गोशाला के हालात प्रशासन तक पहुंचा रहा है। अभी वहां 8 से 10 गायों की हालत गंभीर है। प्रशासन सुधार के दावे तो कर रहा है लेकिन हालात ज्यों के त्यों हैं। 32 एकड़ में फैली गोशाला में पशुओं को ठंड से बचाने व खाने का पुख्ता प्रबंध नहीं है। एनके शर्मा व समर्थकों ने गोशाला में रखे गर्म कंबल गायों पर डलवाये और गुड़-चना खिलाया।
विधायक एनके शर्मा ने गोशाला की स्थिति देखकर कहा कि एक सप्ताह में 64 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। यहां के हालात बहुत भयावह हैं। मैंने करोड़ों रुपये खर्च करके अकाली भाजपा सरकार में यह गोशाला बनवाई थी। ताकि लावारिस गायों को यहां शरण मिल सके। लेकिन आज इसकी हालत देख दुख होता है। दो शेड निर्माण के समय ही बनवाए गए थे। इसके बाद नगर काउंसिल आज तक इसमें एक भी शेड नहीं बनवा सकी है। सरकार और प्रशासन की नाकामी की सजा गायों को भुगतनी पड़ रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि मोहाली के एक नेता ने अपनी एक चहेती फाउंडेशन को यहां की देखरेख की जिम्मेदारी दी है। लेकिन यह संस्था पूरी तरह फेल है।
विज्ञापन
गोशाला में चारे के नाम पर गड़बड़झाला
शर्मा ने कहा कि प्रबंधक रजिस्टर में फर्जी रिकार्ड दिखा रहे हैं। चारा खरीदा कम जा रहा है और दिखाया ज्यादा जा रहा है। भूख और ठंड के कारण ही गोवंश दम तोड़ रहे हैं। यही हालात रहे तो यह संख्या और बढ़ेगी। गायों के इस तरह मरने के कारण पूरे हल्के में गहरा रोष है।
विधायक ने कहा कि लुधियाना की इस फाउंडेशन और इसे लाने वाले मोहाली के नेता दोनों पर गोहत्या का केस दर्ज होना चाहिए। वे मंगलवार को जिला उपायुक्त से मिलेंगे और इनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करेंगे। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि केस दर्ज नहीं होता है तो उपायुक्त दफ्तर में जिला स्तरीय धरना शुरू करेंगे और यह तब तक जारी रहेगा जब तक फाउंडेशन नहीं हटा दी जाती।
50 हजार का गुड़-तिरपाल देंगे, एक करोड़ नगर काउंसिल से दिलवाएंगे
एनके शर्मा ने गोशाला में प्रबंधों के लिए 50 हजार रुपये के गुड़ और तिरपालों का प्रबंध करने का एलान किया। साथ ही कहा कि बुधवार को नगर काउंसिल की होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे और एक करोड़ रुपये काउंसिल से गोशाला में खर्च कराए जाएंगे। इस पैसे को कैसे खर्च किया जाएगा, इसकी देखरेख वह खुद करेंगे। विधायक एनके शर्मा के साथ भाजपा के जिला प्रधान सुशील राणा, लालड़ू नगर परिषद के प्रधान बुल्लू सिंह राणा, पार्षद रघुवीर सिंह, पार्षद बलकार रंगी, पूर्व सरपंच गुरविंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, परमजीत सिंह दप्पर आदि भी थे।
विधायक के आने सूचना के बाद शेड व बाड़ों में साफ की गंदगी
गोशाला प्रबंधकों को जैसे ही हलका विधायक एनके शर्मा के पहुंचने की सूचना मिली। उन्होंने शेड व बाड़ों में पशुओं के नीचे जमा कीचड़युक्त गंदगी को साफ कराया। यही नहीं पशुओं के सामने चारा भी डाल दिया।
विधायक ने मैनेजर को लताड़ा
बदइंतजामी को देख भड़के विधायक ने मैनेजर सुभाष को खूब फटकारा। कहा कि गोवंश की बदहाली के लिए फाउंडेशन जिम्मेवार है। अगर आप गोशाला की ठीक प्रकार से देखरेख नहीं कर सकते तो छोड़ क्यों नहीं देते। विधायक ने बताया कि पूरी गोशाला के लिए 160 क्विंटल चारे की आवश्यकता है जबकि 40 क्विंटल के करीब चारा ही उपलब्ध है।
डॉक्टर बोले-भूख और ठंड से मर रहीं गायें
मौके पर मौजूद सीनियर वेटरिनरी डॉक्टर बिमल शर्मा ने बताया कि गोवंश के मरने की वजह ठंड और भूख है। उन्होंने गोशाला का प्रबंधन फांउडेशन के बजाय फिर से लालड़ू नगर काउंसिल के हवाले किए जाने की अपील की है।