फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misdeed case filed against city councilor, accused arrested

Chandigarh News: नगर पार्षद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
misdeed case filed against city councilor, accused arrested
पीड़िता का आरोप : नौकरी दिलाने का झांसा देकर व डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

महिला राज्य आयोग से लगाई थी इंसाफ की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। तलाकशुदा महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सुनाम के नगर पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने करीब चार माह पहले पंजाब महिला आयोग को शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। पुलिस ने शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को शामिल किया और आरोप सही पाए जाने पर नगर पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी भरपूर सिंह ने बताया कि बाहरी जिले से संबंधित पीड़िता ने शिकायत में लिखा कि वह सुनाम में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान वार्ड के नगर पार्षद सुखवीर सिंह सुक्खी से जान पहचान हो गई। बाद में नगर पार्षद, उसे काउंसिल या किसी अन्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। अपने कार्य स्थल पर भी उसने कई बार दुष्कर्म किया। नौकरी न मिलने के बाद उसने दूरी बना ली, लेकिन आरोपी नहीं माना और पिस्तौल के बल पर डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी और खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। डीएसपी भरपूर सिंह ने बताया कि आरोपी के प्रभाव के कारण पीड़िता सामने आने से घबराती रही और इधर उधर भागती रही। भारी मशक्कत के बाद पुलिस पीड़िता तक पहुंची और पड़ताल शुरू की। आरोपी को भी जांच में शामिल किया गया। डीएसपी ने बताया कि जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की परतें खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed