फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   miscreant broke the glass of four vehicles, pelted stones in the house In Panipat

हरियाणा: बदमाश ने रातभर मचाया तांडव, चार गाड़ियों के शीशे तोड़े, घर में किया पथराव, धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़

Tue, 24 May 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 May 2022 09:17 AM IST
सार

पानीपत में बदमाश के आतंक से ग्रामीणों में खौफ दिखाई दिया।गांव उग्राखेड़ी में बदमाश ने रात 2 बजे से पांच बजे तक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। आरोप है कि घरों पर पथराव भी किया। बदमाश ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
miscreant broke the glass of four vehicles, pelted stones in the house In Panipat
गाड़ियों के टूटे पड़े शीशे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के उग्राखेड़ी गांव में एक बादमाश ने जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि सोमवार रात करीब दो बजे से मंगलवार अलसुबह 5 बजे तक बदमाश ने चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो बादमाश ने पथराव कर दिया। इस वजह से लोगों को घर में कैद रहना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाश ने गांव के प्राचीन मंदिर में भी तोड़फोड़ की, मूर्तियों को तोड़ने का प्रयास किया, मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गांव उग्राखेड़ी निवासी संशय मलिक पुत्र अनिल मलिक ने बताया कि आरोपी कोई दूसरे शहर का नहीं बल्कि उन्हीं के गांव का रहने वाला है। वह नशा करता है। सोमवार रात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। सुबह उठकर देखा तो गांव की चौपाल में खड़ी उनकी हौंडा सिटी गाड़ी के शीशे टूटे मिले। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सेंट्रो, वैगनर और क्विड गाड़ी के भी शीशे टूटे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संशय का कहना कि आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि वह दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना की गैंग का सदस्य है। वह किसी को भी मरवा सकता है। स्थानीय लोगों ने मिलकर सोमवार सुबह डायल 112 पर कॉल कर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112े मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी एसआई जय सिंह और एक अन्य पुलिस के जवान ने उनके बयान दर्ज किए। वह चांदनीबाग थाने में जाकर भी आरोपी के खिलाफ शिकायत देंगे।

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर आस्था को पहुंचाई ठेस

गांव उग्राखेड़ी के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी नरेंद्र दास ने बताया कि बदमाश करीब सुबह 5 बजे मंदिर में घुस आया। उसके बाद बदमाश ने वास वेशन को तोड़ दिया। मंदिर के अंदर जाकर मूर्तियों को खंडित करने का प्रयास किया, लेकिन अंदर पूजा कर रही महिलाओं ने उसे बाहर निकाल दिया और शोर मचाया।  इस पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने मंदिर पर प्रहार कर उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई है

घर में किया पथराव, सीमेंट से बनी ग्रिल तोड़ी
गांव निवासी सुधीर मलिक ने बताया कि आरोपी ने पहले उनके घर पर पथराव किया। उसके बाद निर्माणाधीन मकान के अंदर से चढ़कर आरोपी घर की छत पर पहुंच गया। वहां से सीमेंट की बनी ग्रिल तोड़ दी। इसके अलावा दो मकानों में और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed