फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ministry of petroleum and natural gas starts online portal

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ा सरकारी तोहफा

Fri, 06 Feb 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 06 Feb 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
ministry of petroleum and natural gas starts online portal

केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ा सरकारी तोहफा दिया है।

विज्ञापन

एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर गैस देने में आनाकानी करे या अभद्र व्यवहार करे तो अब आप इसकी शिकायत ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट माइ एलपीजी डॉट इन’ पर कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते है।

मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने अपनी पोर्टल पर यह सुविधा मुहैया कराई है। इसके अलावा आप अपनी मनचाही एजेंसी में भी अपना कनेक्शन ट्रांसफर करा सकते है वह भी नि:शुल्क।
विज्ञापन


अक्सर एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को गैस के लिए चक्कर काटने पड़ते है। अनेक दफा गैस होने के बावजूद उपभोक्ताओं को टरका दिया जाता है। इतना ही नहीं कुछ गैस एजेंसी संचालक किसी का सब्सिडी सिलेंडर किसी को बेचकर मुनाफा कमाते है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन समस्याओं के समाधान के लिए मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने एक पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर किसी भी एजेंसी की पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा गैस नहीं मिलने की सूरत में डिस्ट्रीब्यूटर की शिकायत भी कर सकता है।

यह भी है पोर्टल पर सुविधा

ministry of petroleum and natural gas starts online portal

* नए कनेक्शन के लिए आवेदन सुविधा
* गैस एजेंसी की जानकारी
* ऑनलाइन ऑर्डर
* केवाईसी फार्म की जानकारी
* एजेंसी से किस तिथि तक की बुकिंग की गैस दी गई है
* कितने पेंडिंग केस है
*  उपभोक्ताओं की जानकारी

यह है जिले में गैस एजेंसियों की स्थिति
जिले में 22 गैस एजेंसियां है, जिन पर करीब दो लाख 66 हजार 765 उपभोक्ता है। इनमें एक लाख 18 हजार 624 सिंगल सिलेंडर कनेक्शन, एक लाख 28 हजार 141 डबल सिलेंडर कनेक्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed