{"_id":"64252a4ae270461ae4019024","slug":"minister-som-prakash-singh-said-government-not-convey-message-to-farmers-in-right-way-regarding-farm-law-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20: कृषि कानूनों पर चंडीगढ़ में बोले मंत्री सोमप्रकाश-इस बार किसानों को विश्वास में लेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20: कृषि कानूनों पर चंडीगढ़ में बोले मंत्री सोमप्रकाश-इस बार किसानों को विश्वास में लेगी सरकार
Thu, 30 Mar 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:52 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को विश्वास में लेकर उनकी सहमति से ही फिर से कृषि कानून पारित करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान हितैषी है। जी-20 की चंडीगढ़ में हो रही बैठक भी कृषि क्षेत्र पर आधारित है, जिसमें वैश्विक तौर पर किसानों के हित में नीतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
जी-20 बैठक को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश सिंह ने कहा कि कृषि कानून को लेकर सरकार सही तरीके से अपनी बात किसानों तक नहीं पहुंचा पाई। यही वजह रही कि किसान हित में बनाया गया कृषि कानून सरकार को वापस लेना पड़ा। सोम प्रकाश गुरुवार को चंडीगढ़ में जी-20 की बैठक शुरू होने से पहले होटल द ललित में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
यह भी पढ़ें: इनोवा में लुधियाना के युवकों के साथ था अमृतपाल, हाईवे के बजाय संपर्क मार्ग से जा रहा था अमृतसर
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को विश्वास में लेकर उनकी सहमति से ही फिर से कृषि कानून पारित करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान हितैषी है। जी-20 की चंडीगढ़ में हो रही बैठक भी कृषि क्षेत्र पर आधारित है, जिसमें वैश्विक तौर पर किसानों के हित में नीतियां बनाई जाएंगी। सरकार चाहती है कि किसानों को उनकी लागत मिले और मुनाफा हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों के लिए अनाज मुहैया करवा रही है। इसमें पंजाब की बड़ी भूमिका है। उनके साथ केंद्र में संयुक्त सचिव सैम्युल प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।