फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Minister Kuldeep Singh Dhaliwal met families of Punjabi youth forcibly recruited in Russian Army

Punjab: रूसी सेना में जबरन भर्ती पंजाबी युवकों के परिजनों से मिले मंत्री धालीवाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Fri, 08 Mar 2024 04:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 04:57 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के कई युवक रूस में फंसे हैं। उन्हें जबरन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया गया है। तीन युवक पंजाब के गुरदासपुर जिले के हैं। वहीं एक युवक होशियारपुर का रहने वाला है। दो युवक हरियाणा के हैं। ये सभी टूरिस्ट वीजा पर रूस घूमने गए थे।

विज्ञापन
Minister Kuldeep Singh Dhaliwal met families of Punjabi youth forcibly recruited in Russian Army
परिवारों से मिलते मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को गुरदासपुर के गांव डेहरीवाल किरण और अवांखा पहुंचे और रूसी सेना में जबरन भर्ती युवाओं के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत पूरी पंजाब सरकार संकट की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है और सरकार अपने युवाओं को सुरक्षित वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर डॉ. हिमांशु अग्रवाल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


गांव डेहरीवाल किरण निवासी बलविंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को बताया कि गगनदीप सिंह 23 दिसंबर 2023 को टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था, जहां रूसी सेना ने उन्हें और अन्य भारतीय युवकों को जबरन पकड़कर रूसी सेना में भर्ती कर लिया। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बच्चों को जल्द वापस लाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धालीवाल ने बताया कि रूस में फंसे तीन युवक गुरदासपुर जिले के डेहरीवाल किरण, अवांखा और जंदेह के हैं। एक युवक होशियारपुर जिले का और दो युवक हरियाणा के हैं। उन्होंने कहा कि एक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय, रूस में भारतीय राजदूत और भारत में रूसी राजदूत के समक्ष उठाया है। इसके अलावा उन्होंने इस मुद्दे को पंजाब विधानसभा में भी उठाया है और मांग की है कि यह बेहद गंभीर मामला है, जिसे जल्द सुलझाया जाना बेहद जरूरी है। इनमें से ज्यादातर युवा पंजाब के हैं, जो विजिटर वीजा पर रूस गए थे लेकिन उन्हें जबरन रूसी सेना में शामिल कर लिया गया।

धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार इन युवाओं की घर वापसी के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि युवकों को भेजते समय एजेंटों ने वीजा नियमों या इमीग्रेशन एक्ट का उल्लंघन तो नहीं किया। अगर कुछ भी गलत पाया गया तो एजेंटों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दीनानगर के पास अवांखा गांव में युवा रवनीत सिंह के पिता सुखदेव सिंह, मां कुलवंत कौर और जंदेह के युवा विक्रम सिंह के पिता जसबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनके बच्चों को वापस लाने का प्रयास करेगी। जल्द ही पंजाब के सभी युवाओं को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। 

पंजाब सरकार पिछले दो वर्षों में विदेश में फंसे सभी पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाने में सफल रही है। उन्होंने युवाओं के परिवारों को आश्वासन दिया कि वे बिल्कुल भी न घबराएं, पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed