फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister birender singh said, no need of deputy CM in haryana

हरियाणा में डिप्टी सीएम की जरूरत नहीं: बीरेंद्र सिंह

Fri, 13 Nov 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Fri, 13 Nov 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
minister birender singh said, no need of deputy CM in haryana

केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में डिप्टी सीएम की जरूरत नहीं है। हरियाणा छोटा सा राज्य है, यहां इस प्रकार की व्यवस्था का कोई मतलब नहीं बनता।

विज्ञापन


हरियाणा के जींद में रोहतक रोड पर पार्टी नेता सोमवीर पहलवान के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के कद्दावर और वोट कैचर नेता है। ऐसे में बिहार चुनाव में मिली हार के बाद नेतृत्व की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी के साझा बयान के जवाब में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हार के बाद लोग ऐसी ही बातें करते हैं। यह ट्रेंड रहा है कि सभी विपक्षी दल सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ लड़ते हैं। वही बिहार में भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ यहां तीस साल के राजनीतिक दुश्मन लालू और नीतिश कुमार एक हो गए। बीरेंद्र सिंह वीरवार को पार्टी नेता सोमबीर पहलवान के बेटे लक्ष्य द्वारा एशियाई शॉट गन शूटिंग की जूनियर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर उनको बधाई देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज खेल केवल इनाम पाने का माध्यम नहीं है।

इसमें कैरियर की संभावनाएं हैं। जब बॉक्सर विजेंद्र ने प्रोफेशनल बनने की बात कही, कई लोग इसे गलत बता रहे थे, लेकिन यह सही है। हमारे खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलना चाहिए। इसी का नतीजा है कि आज महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा जैसे विश्व के सबसे महंगे खिलाड़ी सामने आए हैं।


कांग्रेस ने 200 करोड़ खर्च कर पाई थी चार सीट
बिहार में पार्टी की हार के सवाल पर पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव के समय वे कांग्रेस में थे। उस समय कांग्रेस ने बिहार में 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे और सीट जीती महज चार। वहां कांग्रेस को 50 करोड़ में एक सीट मिली थी। उन्होंने स्वीकारा कि बिहार में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन गठबंधन के सहयोगी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed