फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister anil vij tweet on congress leader shashi tharoor

शशि थरूर के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- शक्ल और अक्ल से वो हिंस्दुस्तानी नहीं लगते

Fri, 01 Feb 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Minister anil vij tweet on congress leader shashi tharoor
शशि थरूर के बयान पर अनिल विज ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने इस पर अब तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेसी नेता शशि थरूर न शक्ल से न अक्ल से हिंदुस्तानी लगते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शशि थरूर ने ट्वीट करके ‘संगम में सब नंगे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसपर अब मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। विज ने शशि थरूर को बेहूदा इंसान कहते हुए कहा कि वह हिंदुस्तानी नहीं लगते। 
विज्ञापन


विज ने कहा शशि थरूर को हिंदुस्तान के मामलों में दखल भी नहीं देना चाहिए। प्रयाग में लगे कुंभ मेले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा स्नान करने की घोषणा पर विज ने फिर थरूर पर हमला बोला और कहा कि मैं थरूर वाली बात नहीं कहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अच्छी बात है कि अगर वह स्नान करने जा रहे हैं। यह भारत की संस्कृति है, कुंभ एक बहुत बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है और अगर कोई भी वहां जाता है तो यह अच्छी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed