{"_id":"5c53058abdec2273714852fb","slug":"minister-anil-vij-tweet-on-congress-leader-shashi-tharoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- शक्ल और अक्ल से वो हिंस्दुस्तानी नहीं लगते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशि थरूर के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- शक्ल और अक्ल से वो हिंस्दुस्तानी नहीं लगते
Fri, 01 Feb 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
शशि थरूर के बयान पर अनिल विज ने किया पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने इस पर अब तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेसी नेता शशि थरूर न शक्ल से न अक्ल से हिंदुस्तानी लगते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शशि थरूर ने ट्वीट करके ‘संगम में सब नंगे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसपर अब मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। विज ने शशि थरूर को बेहूदा इंसान कहते हुए कहा कि वह हिंदुस्तानी नहीं लगते।
विज्ञापन
विज ने कहा शशि थरूर को हिंदुस्तान के मामलों में दखल भी नहीं देना चाहिए। प्रयाग में लगे कुंभ मेले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा स्नान करने की घोषणा पर विज ने फिर थरूर पर हमला बोला और कहा कि मैं थरूर वाली बात नहीं कहूंगा।
विज्ञापन
यह अच्छी बात है कि अगर वह स्नान करने जा रहे हैं। यह भारत की संस्कृति है, कुंभ एक बहुत बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है और अगर कोई भी वहां जाता है तो यह अच्छी बात है।